विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फायर है मैं...', डेविड वॉर्नर ने दिखाया 'पुष्पाराज' स्वैग, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए अल्लू अर्जुन

Published: Tue, 11 Jun 2024 04:24 PM (IST)

अल्लू अर्जुन इस साल एक बार फिर पुष्पाराज बन लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। कुछ ही महीनों ...और पढ़ें

अल्लू अर्जुन और डेविड वॉर्नर. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन और डेविड वॉर्नर. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. डेविड वॉर्नर बने 'पुष्पाराज'
  2. वीडियो देख छूटी अल्लू अर्जुन की हंसी
  3. 'पुष्पा 2' के गाने हुए फेमस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा और पैन इंडिया लेवल पर सुपरस्टार कहे जाने वाले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 'पुष्पा 2' को लेकर जबरदस्त ट्रेंड में हैं। फिल्म की रिलीज को अभी बहुत समय बाकी है, लेकिन लोगों के बीच अल्लू अर्जुन का क्रेज समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है। 'पुष्पा' बनकर छाए अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर डायलॉग्स 'फायर है मैं' और 'मैं झुकेगा नहीं साला' ने सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ लाकर रख दी।

डेविड वॉर्नर पर चढ़ा अल्लू अर्जुन का खुमार

'पुष्पा' का क्रेज सिर्फ इंडियन्स ही नहीं, विदेशियों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) इसका ताजा उदाहरण हैं। उन पर 'पुष्पा' का ऐसा खुमार चढ़ा है कि वह उन्हीं के अंदाज में अपना जलवा दिखाते नजर आए हैं। खुद अल्लू अर्जुन उनका वीडियो देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं। 

अल्लू अर्जुन ने दिया ये रिएक्शन

डेविड वॉर्नर ने एड किया है, जिसमें वह 'पुष्पाराज' के स्टाइल में गुंडों को अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही इसे वायरल होने में ज्यादा देर नहीं लगी।

View this post on Instagram

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

डेविड ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिस जिसे देखने के बाद अल्लू अर्जुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने स्माइलिंग इमोजी, फायर साइन और थम्स अप के साथ डेविड वॉर्नर की परफॉर्मेंस की तारीफ की।

'पुष्पा 2' के गाने हुए फेमस

हाल ही में मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म से दूसरा सिंगल सॉन्ग 'अंगारों' रिलीज किया। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। कई फैंस ने 'पुष्पा' और 'श्रीवल्ली' के ही स्टाइल में हुबहू डांस किया। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी 'पुष्पा 2' इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 के क्लाइमेक्स सीन के शूट के लिए मेकर्स ने रखी No phone policy? स्क्रिप्ट को लेकर भी बनाया खास नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।