विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: पुष्पा के 'किंगमेकर' का फर्स्ट लुक आउट, पार्ट-2 में ये एक्टर बिगाड़ेगा Allu Arjun का गणित?

Published: Sat, 25 May 2024 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2024 03:47 PM (IST)

Allu Arjun की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा ...और पढ़ें

पुष्पा 2 से इस एक्टर का फर्स्ट लुक आया सामने (Photo Credit-X)
पुष्पा 2 से इस एक्टर का फर्स्ट लुक आया सामने (Photo Credit-X)

HighLights

  1. पुष्पा 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज
  2. फिल्म से एक और साउथ एक्टर का फर्स्ट लुक आउट
  3. जानिए कब रिलीज होगी पुष्पा 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक सुकुमार की अपकमिंग फिल्म पुष्पा- द रूल (Pushpa-The Rule) को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पुष्पा 2 से कई कलाकारों के फर्स्ट लुक रिवील किए जा चुके हैं। 

इस बीच पुष्पा पार्ट 1 में राजनेता की भूमिका अदा करने वाले साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रमेश राव का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। बतौर किंगमेकर फिल्म में अपनी छाप छोड़ने वाले विधायक सिद्दप्पा (रमेश राव) का लेटेस्ट लुक उनके जन्मदिन पर साझा किया गया है। 

पुष्पा 2 से सामने आया रमेश राव का फर्स्ट लुक 

25 मई यानी आज रमेश राव अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। इस बीच पुष्पा मेकर्स भी ने भी रमेश को बर्थडे विश किया है। उन्होंने फिल्म पुष्पा 2 से रमेश राव का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है-

ये भी पढ़ें- Pushpa 2: कोई साउथ एक्ट्रेस नहीं, बॉलीवुड की टॉप हीरोइन 'पुष्पा 2' में आइटम सॉन्ग से लगाएगी आग!

हर एक किरदार में अपना शत प्रतिशत देने वाले दमदार अभिनेता रमेश राव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पुष्पा 2 में एक शक्तिशाली राजनेता सिद्दप्पा की भूमिका में देखने के लिए तैयार हो जाएं। इस तरह से रमेश की तारीफ में पुष्पा फिल्म मेकर्स ने कसीदे पढ़ें है। 

मालूम हो कि पुष्पा में रमेश राव का किरदार काफी अहम है। क्योंकि पुष्पा-द राइज में उनकी मंजूरी के बाद ही पुष्पा को सिंडिकेट यूनियन का अध्यक्ष बनाया जाता है। माना जा रहा है कि पार्ट 2 में वह पुष्पा का गणित बिगाड़ते हुए नजर आ सकते हैं। 

जानिए कब रिलीज होगी पुष्पा-2

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के पहले पार्ट ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और सुपरहिट साबित हुई। ऐसे में अब हर कोई पुष्पा-द रूल का इंतजार कर रहा है। मालूम हो कि 15 अगस्त 2024 को पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Song Angaaron Teaser: 'श्रीवल्ली' की अदाओं से बचना मुश्किल, जबरदस्त है 'पुष्पा 2' के नए गाने का टीजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।