विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Song Angaaron Teaser: 'श्रीवल्ली' की अदाओं से बचना मुश्किल, जबरदस्त है 'पुष्पा 2' के नए गाने का टीजर

Published: Thu, 23 May 2024 12:43 PM (IST)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) अपने नए गाने को लेकर चर्चा में ...और पढ़ें

'पुष्पा 2' के नए गाने का टीजर आउट, (X Image)
'पुष्पा 2' के नए गाने का टीजर आउट, (X Image)

HighLights

  1. 'पुष्पा 2' के नए गाने का टीजर आउट
  2. नहीं देखा होगा श्रीवल्ली का ये अंदाज
  3. कब रिलीज होगी 'पुष्पा 2' ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा: द रूल (Pushpa: The Rule) के साथ रश्मिका मंदाना एक बार फिर श्रीवल्ली बनकर लौटने को तैयार हैं। हाल ही में फिल्म के दूसरे गाने को लेकर जानकारी शेयर की गई थी। वहीं, अब पुष्पा: द रूल के इस नए गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रश्मिका मंदाना ने फैंस से एंटरटेनमेंट का वादा किया है।

फिल्म के इस गाने का टीजर देखकर ही पूरे वीडियो के लिए एक्साइटमेंट बढ़ जाएगा। गाने में एक बार फिर श्रीवल्ली अपने सामी पुष्पाराज के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: सामी के साथ लौटने को तैयार 'श्रीवल्ली', अल्लू अर्जुन के बाद रश्मिका मंदाना का गाना इस दिन होगा रिलीज

नहीं देखा होगा श्रीवल्ली का ये अंदाज

पुष्पा: द रूल के इस गाने को खास नाम दिया गया है। मेकर्स ने इसे द कपल सॉन्ग अनाउंसमेंट सॉन्ग  वीडियो (The Couple Song Announcement Video) नाम दिया है। हालांकि, टीजर रिलीज के साथ गाने का टाइटल सामने आ गया है। रश्मिका मंदाना पिछली बार सामी- सामी गाने पर डांस करते हुए नजर आई थीं। इस बार एक्ट्रेस अंगारों (Angaaron) गाने में पुष्पाराज के साथ डांस करते हुए दिखाई देंगी।

कब रिलीज होगा पूरा गाना ?

पुष्पा: द रूल के अंगारों गाने के टीजर की शुरुआत में रश्मिका मंदाना मेकअप करवाते हुए नजर आती हैं। इसके बाद वो गाने को लेकर अपडेट देती हैं और एक स्टेप भी करके दिखाती हैं। एक्ट्रेस का अंदाज देखकर लग रहा है कि पुष्पा 2 में वो श्रीवल्ली बनकर पहले से भी ज्यादा धमाल मचाने वाली हैं। पुष्पा: द रूल के अंगारों गाने का पूरा वीडियो 29 मई को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: झुमका, घुंघरू, चूड़ियां और नीली पट्टू साड़ी..., क्या है अल्लू अर्जुन के 'मातंगी' अवतार की खासियत ?

कब रिलीज होगी फिल्म ?

पुष्पा: द राइज में लाल चंदन की तस्करी की कहानी दिखाई गई थी। वहीं, पुष्पा 2 में सत्ता संघर्ष को दिखाया जाएगा। दोनों का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी अहम किरदार में शामिल हैं। फिल्म में तीनों पुष्पाराज, श्रीवल्ली और भंवर सिंह शेखावत के किरदारों को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। पुष्पा: द रूल पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।