Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2: सामी के साथ लौटने को तैयार 'श्रीवल्ली', अल्लू अर्जुन के बाद रश्मिका मंदाना का गाना इस दिन होगा रिलीज

    Updated: Wed, 22 May 2024 12:58 PM (IST)

    कुछ महीनों में साउथ की बड़ी फिल्म पुष्पा द रूल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक पिछले दो सालों से कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर् ...और पढ़ें

    सामी के साथ लौटने को तैयार 'श्रीवल्ली', (X Image)
    सामी के साथ लौटने को तैयार 'श्रीवल्ली', (X Image)

    HighLights

    1. अपने सामी के साथ लौटेगी श्रीवल्ली
    2. कब रिलीज होगा फिल्म का नया गाना ?
    3. कब रिलीज होगी पुष्पा 2 ?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज से पहले फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बनाए रखने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। फिल्म से एक्टर का लुक पहले ही चर्चा बटोर रहा है। इस बीच अब श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना को लेकर सस्पेंस खत्म होने वाला है। पुष्पा 2 के मेकर्स ने एक्ट्रेस को लेकर जबरदस्त अपडेट दी है, जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

    पुष्पा 2 से हाल ही में अल्लू अर्जुन का सॉन्ग रिलीज किया गया था। अब फिल्म से रश्मिका मंदाना का पहला गाना सामने आने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2: झुमका, घुंघरू, चूड़ियां और नीली पट्टू साड़ी..., क्या है अल्लू अर्जुन के 'मातंगी' अवतार की खासियत ?

    अपने सामी के साथ लौटेगी श्रीवल्ली

    पुष्पा: द रूल के मेकर्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना को लेकर पोस्ट शेयर किया है। श्रीवल्ली के लुक को रिवील नहीं किया गया है, लेकिन उनकी एक झलक फैंस के लिए शेयर की गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने जानकारी दी कि पुष्पा: द राइज में सामी- सामी गाने की तरह अब पुष्पा: द रूल से एक्ट्रेस का धमाकेदार गाना रिलीज होने वाला है।

    कब रिलीज होगा श्रीवल्ली का गाना

    पुष्पा 2 के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के हाथ ही फोटो शेयर की। इसके साथ ही कैप्शन में कहा, पुष्पा पुष्पा गाने के साथ पुष्पा राज के धमाल मचाने के बाद अब श्रीवल्ली अपने सामी के साथ दिल जीतने के लिए तैयार है। पुष्पा 2 का दूसरा गाना कल सुबह 11:07 मिनट पर रिलीज होगा।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Teaser Out: झन्नाटेदार है 'पुष्पा: द रूल' का टीजर, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार

    कब रिलीज होगी फिल्म ? पुष्पा: द रूल का इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट से ही पुष्पा 2 का बज बना हुआ है। हालांकि, ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। पुष्पा 2 का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है।  वहीं, प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल लीड रोल में नजर आएंगे। 

    खबरें और भी