विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गलत चीजें फैलाईं, मेरे चरित्र की हत्या; Allu Arjun ने संध्या थिएटर वाले मामले पर फिर जारी किया बयान

Published: Sat, 21 Dec 2024 09:10 PM (IST)

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले वाली शाम हुआ एक हादसा ...और पढ़ें

अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर में घायल बच्चे का लिया हालचाल (Photo: ANI)
अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर में घायल बच्चे का लिया हालचाल (Photo: ANI)

HighLights

  1. संध्या थिएटर में हुई थी भगदड़
  2. 4 दिसंबर का है मामला
  3. अल्लू अर्जुन ने मामले पर दी सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 दिन ब दिन कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में एक प्रीमियर रखा गया था जहां फैंस को सरप्राइज देने के लिए खुद अल्लू अर्जुन सिनेमाघर पहुंचे हुए थे। इस दौरान एक्टर को देख फैंस एक्साइटेड हो गए और उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

एक महिला की हो गई थी मौत

इस दौरान भगदड़ मच जाने से रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई जिसकी वजह से अल्लू अर्जुन पर शिकायत दर्ज हुई और उनकी गिरफ्तारी भी की गई। हालांकि सुनवाई के बाद एक्टर को उसी दिन अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके वावजूद उन्हें एक दिन जेल में बिताना पड़ा। महिला का बेटा फिलहाल अभी अस्पताल में है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अल्लू अर्जुन इस मामले पर पहले भी माफी मांग चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Varun Dhawan की Baby John की वजह से थिएटर्स से हटाई गई Allu Arjun की 'Pushpa 2'? क्यों हुआ पंगा

बहुत सी गलत बातें फैलाई गईं - अल्लू अर्जुन

अब इस बारे में उनका फिर से एक और बयान आया है। एएनआई से हुई बातचीत में अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह पूरी तरह से एक दुर्घटना है। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं बच्चे जो अस्पताल में भर्ती है उसकी हर स्थिति के बारे में हर घंटे अपडेट ले रहा हूं। उसकी हालत में सुधार हो रहा है, यह बहुत अच्छी बात है। बहुत सारी गलत सूचनाएं हैं, झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं किसी विभाग या राजनेता को दोष नहीं देना चाहता। मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है।"

मुझे नहीं पता थी कि भगदड़ हुई है

एक्टर ने आगे कहा - 'पिछले 20 सालों से आप सब लोग मुझे देख रहे है मेरा व्यक्तित्व ऐसा नहीं है। अभी मेरे साथ ऐसा हो गया है कि उस हादसे के बाद से मैं कोई भी फंक्शन या में नहीं जा पा रहा हूं। मुझे भी काफी बुरा लग रहा है। पुलिस वहां क्लियर कर रही थी इसीलिए मुझे लगा कि पुलिस सब संभाल रही है। थियेटर के चंद मीटर पर ही मैं गाड़ी के बाहर आया। मुझे वहां कोई पुलिस नहीं मिली किसी ने समाचार नहीं दिया कि भगदड़ हुई है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 17: ओह भाई! रहम खाने को तैयार नहीं पुष्पा, 17वें दिन इस रिकॉर्ड को कर दिया चकनाचूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।