Raaka के लिए Allu Arjun हैदराबाद छोड़ मुंबई में बसाएंगे अपना नया आशियाना? सच्चाई आई सामने
अल्लू अर्जुन को लेकर यह खबर आ रही थी कि वह फिल्म 'राका' की वजह से मुंबई में शिफ्ट होने वाले हैं, जिससे प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को भी राहत मिल सकती ह ...और पढ़ें

क्या सच में 'राका' के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन? फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज से गुजर रही हैं। बीते दिनों ही 'बाजीराव-मस्तानी' एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
इसी बीच, एंटरटेनमेंट गलियारों में तेजी से यह खबर फैलने लगी कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए और फिल्म के सख्त शूटिंग शेड्यूल की मांगों को पूरा करने के लिए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) हैदराबाद छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो रहे हैं। क्या सच में अल्लू अर्जुन 'राका' के लिए मुंबई में अपना नया आशियाना बसाएंगे? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं इसकी सच्चाई:
क्या 'राका' के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन?
अल्लू अर्जुन के मुंबई शिफ्ट होने की इन अफवाहों पर अब एक्टर के करीबी सूत्र ने चुप्पी तोड़ी है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया, "वह खुश हैं और हैदराबाद में पूरी तरह से सेटल और कंफर्टेबल हैं। वह अपने शहर से बहुत ज्यादा गहराई से जुड़े हुए हैं। उनके मुंबई शिफ्ट होने की इन खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।"

दरअसल, बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि अल्लू अर्जुन अपने व्यक्तिगत और पेशेवर कारणों से कुछ समय के लिए मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं। अफवाहों में दावा किया गया था कि फिल्म के लिए कड़ी तैयारी, सख्त शूटिंग शेड्यूल और लंबी प्रोडक्शन टाइमलाइन की मांगों को पूरा करने के लिए अल्लू ने यह फैसला लिया है। वह बार-बार शहरों के बीच यात्रा करने से बचना चाहते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone प्रेग्नेंसी में भी नहीं लेंगी ब्रेक, जारी रखेंगी इस अपमकिंग फिल्म की शूटिंग
यह भी कहा जा रहा था कि उनके मुंबई आने के इस कथित फैसले से प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को भी बड़ी राहत मिलती। हालांकि, 'पुष्पा 2' एक्टर के करीबी सूत्रों ने अब इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।
दीपिका पादुकोण का शूटिंग शेड्यूल है सेम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भले ही गर्भवती हैं, लेकिन उनके शूटिंग शेड्यूल में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। वह तय शेड्यूल के मुताबिक ही अपना काम करेंगी। अगर अल्लू अर्जुन मुंबई आते, तो दीपिका को शूटिंग के लिए दूसरे शहरों में सफर नहीं करना पड़ता और उनके लिए काम करना काफी आसान हो जाता, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
एटली कर रहे हैं 'राका' का निर्देशन
पैन-इंडिया फिल्म 'राका' की बात करें, तो इस धांसू फिल्म के निर्देशन की कमान साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली संभाल रहे हैं। एटली इससे पहले दीपिका पादुकोण के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में भी काम कर चुके हैं। इस मोस्ट-अवेटेड फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से सरप्राइज रह गए थे।