विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: जारी हुआ Allu Arjun का नया 'पुष्पा' लुक, ट्रक के सामने स्वैग में दिखे नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Wed, 30 Aug 2023 12:45 PM (IST)

Allu Arjun Pushpa 2 पुष्पा साल 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपने अवतार ...और पढ़ें

pushpa 2 से सामने आया अल्लू अर्जुन का नया लुक। Photo-Twitter
pushpa 2 से सामने आया अल्लू अर्जुन का नया लुक। Photo-Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun Pushpa 2: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा- द राइज' साल 2021 की सबसे पसंदीदा फिल्म थी, जिसका क्रेज हर जगह देखने को मिल रहा था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था। अब वह 'पुष्पा' के सीक्वल 'पुष्पा 2- द रूल' (Pushpa 2- The Rule) को लेकर चर्चा में हैं।

अल्लू अर्जुन का पुष्पा 2 से नया लुक आउट

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। हाल ही में, अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर रिवील हुआ है। 'पुष्पा' मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की नई तस्वीर शेयर की है। फोटो में अल्लू अर्जुन शान से ट्रक के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका स्वैग ऑन-पॉइंट है।

ब्लैक पैंट और लाइट ब्लू शर्ट में 'पुष्पा' ने अपने खड़े होने के स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया है। अल्लू अर्जुन सोने की ज्वेलरी से लदे हुए हैं। अर्जुन का नया लुक देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

अल्लू अर्जुन ने दिखाई लग्जरी घर की झलक

हाल ही में, एक्टर ने फैंस को एक सरप्राइज दिया और न केवल 'पुष्पा 2' के सेट का टूर करवाया, बल्कि ये भी बताया कि सेट पर जाने से पहले वह अपने घर में क्या-क्या करते हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने शानदार घर की झलक दिखाई। उन्होंने अपने गार्डन का नाम अल्लू गार्डन रखा है। वह यहां क्वालिटी टाइम बिताते हैं और योग वगैरह करते हैं। इसके बाद वह कॉफी पीकर शूट के लिए रवाना हो जाते हैं। वह हमेशा करीब 1 बजे अपने घर में कॉल करते हैं। ये उनका हर दिन का रुटीन है।

View this post on Instagram

A post shared by Instagram (@instagram)

इसके बाद उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी की झलक दिखाई। उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की और जाहिर किया कि फैंस के प्यार की वजह से वह आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट होते हैं। अर्जुन को 'पुष्पा 2' के लिए तैयार होते हुए भी देखा जा सकता है। क्लिप में ये भी दिखाया गया कि सेट पर कैसे अर्जुन 'पुष्पा 2' की शूटिंग करते हैं।

कब रिलीज होगी पुष्पा 2?

'पुष्पा 2' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। साउथ के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विययबालन के मुताबिक, 'पुष्पा 2' 22 मार्च 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट का एलान नहीं किया है।