Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2: नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' इस दिन होगी रिलीज, जानें कब खत्म होगा इंतजार!

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 03:44 PM (IST)

    Pushpa The Rule Release Date अल्लू अर्जुन लगातार खबरों में बने हुए है। पुष्पा 2 के इंतजार के बीत उन्होंने नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। साल 2021 में ...और पढ़ें

    Pushpa The Rule Actor Allu Arjun Instagram Image
    Pushpa The Rule Actor Allu Arjun Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa: The Rule Release Date: पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्टर पहले ही साल भर से पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए है। वहीं, बीते दिन भारत सरकार ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड देने की घोषणा की है। अब अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की रिलीज को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

    साल 2021 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज ने तहलका मचा दिया था। साउथ से लेकर नॉर्थ तक एक्टर की चर्चा थी। फिल्म की स्टोरी से लेकर गानों और डायलॉग्स तक, पुष्पा की हर एक बात ने लोगों का दिल जीता। अब दर्शक फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पुष्पा 2 की रिलीज डेट से जुड़ी खबर सामने आई है, जो बता रही है कि पुष्पा के दीवानों को अभी फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

    कब रिलीज होगी पुष्पा 2 ?

    साउथ के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विययबालन ने पुष्पा 2 की टेंटेटिव रिलीज डेट शेयर की है। खबर के अनुसार, पुष्पा द रूल साल 2024 में 22 मार्च को थिएटर्स में दस्तक दे सकती है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    पुष्पा 2 का ट्रेलर

    कुछ महीनों पहले  का ट्रेलर रिलीज किया गया था। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे को खास बनाते हुए उनके 41वें जन्मदिन पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसने आते ही धूम मचा दी थी। पुष्पा 2 का ट्रेलर  8 अप्रैल, 2023 को रिलीज किया गया था।

    खबरें और भी

    फिल्म की स्टार कास्ट

    पुष्पा 2 की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फाजिल फिल्म के मेन विलेन हैं। पुष्पा 2 का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। उन्होंने ही फिल्म का पहला पार्ट भी निर्देशित किया था।