Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Release Date: आ रहा है 'पुष्पा', मेकर्स ने किया अल्लू अर्जुन की फिल्म की रिलीज डेट का एलान

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 04:52 PM (IST)

    Pushpa 2 Release Date अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्ट फिल्म पुष्पा द राइज (पुष्पा 1) की स्टोरी को काफी ज्यादा पसंद किया गया। जिस अंदाज में अल्लू अर्जुन को द ...और पढ़ें

    File Photo of Allu Arjun from Pushpa 2
    File Photo of Allu Arjun from Pushpa 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa 2 Release Date: नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हर फिल्म को काफी पसंद किया जाता है। वह साउथ सिनेमा का जाना माना नाम हैं। उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को देशभर में भर-भरकर प्यार मिला।

    यह उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म थी, जिसका स्क्रीनप्ले से लेकर गाने और अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं साला' काफी फेमस हुआ। अब फैंस को दूसरे पार्ट की रिलीज डेट का इंतजार था, जो कि सामने आ चुकी है। 

    'पुष्पा 2' को लेकर आई बड़ी अपडेट

    सोमवार 11 सितंबर को मेकर्स ने एक ऐसी न्यूज शेयर की, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट लेवल दोगुना हो गया है। मेकर्स ने रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फिल्म अगले साल बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार है। 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में एंट्री लेगी।

    रश्मिका मंदाना ने दिखाई सेट की झलक

    मेकर्स टाइम टू टाइम फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं। सबसे पहले सेकंड पार्ट से अल्लू अर्जुन का लुक और फिर टीजर रिलीज किया गया। वहीं, कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना से सेट की फोटो शेयर की थी। फिल्म की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है। 

    टीजर ने बढ़ाई थी फैंस की धड़कनें

    अप्रैल में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार है। उसकी खोज जारी है, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आ रहा। 20 सेकंड के वीडियो के अंत में अल्लू अर्जुन की झलक दिखाई जाती है। 

    खबरें और भी

    'सिंघम अगेन' से करेगी क्लैश!

    'पुष्पा 2', रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से क्लैश कर सकती है। अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन की रिलीज डेट भी 15 अगस्त, 2024 बताई जा रही है।