Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जेल की फर्श पर सोए Allu Arjun, दूसरे कैदियों की तरह हुआ बर्ताव? जमानत के बावजूद रिहा न करने पर लेंगे लीगल एक्शन

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 08:54 AM (IST)

    हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुए भगदड़ मामले में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को गिरफ्तार कर लिया गया था। लोअर कोर्ट में पेशी होते ही उ ...और पढ़ें

    जेल में रात बिताने के बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जेल में रात बिताने के बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन
    2. संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर पर मची थी भगदड़
    3. एक महिला की मौत मामले में फंसे अल्लू अर्जुन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4 दिसंबर को पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) के प्रीमियर में भगदड़ मचने के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) मुसीबत में फंस गए। हाल ही में, अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी जिसके बाद 13 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लोअर कोर्ट में पेशी होने के चंद मिनटों के बाद ही अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिय गया था।

    अल्लू अर्जुन को चंचलगुडा जेल में बंद किया गया था। उन्हें शुक्रवार को ही 50 हजार के पर्सनल बॉन्ड के तहत हाई कोर्ट ने अंतरिम बेल दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रात भर में जेल में बितानी पड़ी। शनिवार की सुबह पुष्पा स्टार को जेल से रिहा किया गया। जेल अथोरिटीज का कहना है कि जमानत के कागजात देर से पहुंचने के कारण उन्हें शुक्रवार को जमानत नहीं दी गई। 

    दूसरे कैदियों जैसा हुआ बर्ताव? 

    अल्लू अर्जुन के जेल से रिहा होते ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि अभिनेता के साथ जेल में दूसरे कैदियों जैसा बर्ताव हुआ। गल्ट न्यूज के मुताबिक, पुष्पा 2 स्टार को जेल में मंजीरा बराक भेजा गया था और उन्हें कंबल और अन्य सुविधाएं दी गई थीं। हालांकि, अल्लू अर्जुन ने कथित तौर पर उन्हें अस्वीकार कर दिया और अभिनेता अन्य कैदियों की तरह फर्श पर सोए। 

    अल्लू अर्जुन लेंगे लीगल एक्शन

    अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद अभिनेता को रिहा न करने पर वह लीगल एक्शन लेंगे। वकील ने कहा, "आपको सरकार और डिपार्टमेंट से पूछना चाहिए कि उन्होंने आरोपी को क्यों रिहा नहीं किया? उच्च न्यायालय का आदेश बहुत स्पष्ट है। जैसे ही जेल अधिकारी को आदेश प्राप्त होता है, उन्हें एक्टर को रिहा कर देना चाहिए। स्पष्ट आदेश के बावजूद उन्होंने रिहा नहीं किया है, उन्हें जवाब देना होगा। यह एक अवैध हिरासत है। हम कानूनी कदम उठाएंगे।"

    यह भी पढ़ें- Allu Arjun की गिरफ्तारी पर आया Varun Dhawan का रिएक्शन, कहा- 'एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहरा सकते'

    खबरें और भी

    क्या था मामला?

    4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर था, जहां अल्लू अर्जुन भी मौजूद थे। एक्टर को देख वहां भगदड़ मच गई जिसकी वजह से एक 35 साल की महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। इसी मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर मैनेजमेंट समेत चार लोगों के खिलाफ FIR हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 'पुष्पा 2' फेम Allu Arjun से जुड़े मामले पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, बोलीं- 'हम हाई-प्रोफाइल लोग हैं...'