यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Allu Arjun की गिरफ्तारी पर आया Varun Dhawan का रिएक्शन, कहा- 'एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहरा सकते'
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को नामपल्ली कोर्ट ने महिला की मौत से जुड़े मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज था। इसके बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन् ...और पढ़ें

HighLights
- अल्लू अर्जुन के समर्थन में आए बेबी जॉन एक्टर वरुण धवन
- वरुण ने बताया किसी एक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है
- संध्या थिएटर में हुई घटना को बताया दुखद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2: द रूल की प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में 4 दिसंबर की रात 35 वर्षीय रेवती नामक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार की सुबह पुलिस अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभिनेता को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, अब उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का रिएक्शन चर्चा में आ गया है।
वरुण धवन बेबी जॉन फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म का प्रचार करने के सिलसिले में वह एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और महिला की मौत पर अपने विचार रखें। वरुण ने अपने बयान में अभिनेता का समर्थन किया।
वरुण ने किया अल्लू अर्जुन का बचाव
सिनेपोलिस में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान वरुण धवन ने कहा, एक्टर हर चीज अपने ऊपर हमेशा नहीं ले सकता है। हम केवल उन लोगों को समझा सकते हैं, जो हमारे आसपास होते हैं। संध्या थिएटर में हुआ हादसा बहुद दर्दनाक है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। लेकिन हम केवल एक इंसान को किसी घटना का दोष नहीं दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Baby John का ट्रेलर देख सरप्राइज हुए Shah Rukh Khan, वरुण धवन के बारे में बोल गए ये बात
#WATCH जयपुर, राजस्थान: संध्या थिएटर में एक महिला की मौत पर अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर अभिनेता वरुण धवन ने कहा, "अभिनेता सुरक्षा प्रोटोकॉल की अकेली जिम्मेदारी नहीं ले सकते। आप केवल अपने आस-पास के लोगों को बता सकते हैं... घटना दुखद थी। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं… pic.twitter.com/JcXt1z5ZO3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2024
सोशल मीडिया पर वरुण धवन का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
.jpg)
खबरें और भी
Photo Credit- Instagram
अभिनेता नानी ने किया पोस्ट
साउथ एक्टर नानी ने एक्स पर अल्लू अर्जुन के लिए पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, 'सिनेमा से जुड़े किसी भी व्यक्ति से जुड़े मामले में पुलिस और मीडिया के बीच अलग तरह का उत्साह देखने को मिलता है। अगर ठीक ऐसा ही उत्साह किसी आम नागरिक के प्रति होता तो हम सभी एक बेहतर समाज में रहते।' अभिनेता ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे लिखा कि 'संध्या थिएटर के बाहर हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हम सभी को इस तरह की आपदा से सीख लेनी चाहिए और इसके बारे में ज्यादा सावधान रहना चाहिए। हम सभी ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। इस तरह की घटना का दोष किसी एक व्यक्ति के ऊपर डालना सही नहीं है।'