Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun को देख भर आईं पत्नी Sneha Reddy की आंखें, पति को Kiss कर लगाया गले, बेटा भी हुआ इमोशनल

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 10:31 AM (IST)

    शुक्रवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को संध्या थिएटर में महिला की मौत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और एक रात उन्हें जेल में भी बितानी पड ...और पढ़ें

    जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन को देख इमोशनल हुईं स्नेहा रेड्डी। फोटो क्रेडिट- एक्स
    जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन को देख इमोशनल हुईं स्नेहा रेड्डी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. जेल से रिहा हो गए हैं अल्लू अर्जुन
    2. भगदड़ में महिला की हो गई थी मौत
    3. संध्या थिएटर में थी पुष्पा 2 का प्रीमियर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को अल्लू अर्जुन के ऊपर गाज गिर गई। 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को अभिनेता को घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) टूट गई थीं।

    अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद ही उन्हें जेल भेज दिया गया और फिर तुरंत उन्हें अंतरिम बेल भी मिल गई। मगर इसके बावजूद उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी, जिसके चलते उनकी पत्नी स्नेहा पर क्या बीती है, यह उनके लेटेस्ट वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है।

    पति को देख भावुक हुईं स्नेहा रेड्डी

    अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में स्नेहा रेड्डी अपने पति को देखते ही इमोशनल हो जाती हैं। वह पहले अपने पति को गाल पर किस करती हैं और उन्हें जोर से गले लगा लेती हैं। स्नेहा की आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहा है। वह अपने को गले लगकर अपने इमोशन को छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 'Sorry', जेल से रिहा होते ही Allu Arjun ने गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जो हुआ उसके लिए हम...'

    इस दौरान अल्लू अर्जुन भी अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर का बेटा भी दिख रहा है। बेटे ने अपनी मां और पिता को गले लगाया। यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    गिरफ्तारी पर बोले अल्लू अर्जुन

    शनिवार को जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन ने पहली बार अपनी गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ी है और पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है।" एक्टर ने फैंस को भरोसा दिलाया कि अब चिंता की कोई बात नहीं है और साथ ही समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद किया है।

    बात करें वर्क फ्रंट की तो इन दिनों अल्लू अर्जुन एक्शन थ्रिलर तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ के पार कारोबार किया है।

    यह भी पढ़ें- जेल की फर्श पर सोए Allu Arjun, दूसरे कैदियों की तरह हुआ बर्ताव? जमानत के बावजूद रिहा न करने पर लेंगे लीगल एक्शन