जन्मदिन से पहले Allu Arjun ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा, दीपिका के साथ पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है 'पुष्पा'
अल्लू अर्जुन जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ नए प्रोजेक्ट में दिखने वाले हैं। इसी बीच अब अल्लू अर्जुन अपने ...और पढ़ें

जन्मदनि पर बड़ा तोहफा देंगे अल्लू अर्जुन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहीं धुरंधर की बात हो रही है तो कहीं कल्कि और वाराणसी की चर्चा चल रही है तो कोई वाराणसी को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। इन बड़ी फिल्मों के बीच एक और धमाकेदार फिल्म दस्तक देने जा रही है। जी हां, पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन फिर से पैन इंडिया स्टार बन दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं और जन्मदिन से पहले अल्लू ने दिया है फैंस को सरप्राइज।
जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन देंगे तोहफा
अब अल्लू अर्जुन का एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है और उस प्रोजेक्ट का नाम है 'AA22xA6'। अब अल्लू के इस प्रोजेक्ट को लेकर खास एलान उनके जन्मदिन पर होगा और इसकी जानकारी उन्होंने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले दे दी है।
जी हां, अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए मशहूर, अल्लू अर्जुन कल अपने जन्मदिन पर एक बड़ा ट्रीट देने वाले हैं। उनकी अगली बड़ी फिल्म, जिसका नाम अभी 'AA22xA6' रखा गया है और जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं, उसके टाइटल पोस्टर का खुलासा हो जाएगा।
जन्मदिन के मौके पर अल्लू की इस फिल्म का टाइटल रिवील होगा। फिल्म के मेकर्स ने एक दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है जिसमें एक भेड़िये जैसा डरावना हाथ और नुकीले नाखून काली रात के बैकड्रॉप पर नजर आ रहा है। इसके साथ ही बताया गया है कि, कल सुबह 11 बजे होने वाले बड़े खुलासे के लिए एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun के साथ धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण? इस लोकेशन पर अगला शेड्यूल होगा शूट
दीपिका के साथ दिखेंगे अल्लू
आपको बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ नजर आएंगे। फिल्म में अल्लू और दीपिका पहली बार एक साथ दिखने वाले हैं। इसके लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि कल्कि और संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से बाहर होने के बाद दीपिका अब इस फिल्म में दिखने जा रही हैं, तो ऐसे में दर्शकों में उत्कुकता और ज्यादा है।
अब मेकर्स ने टाइटल अनाउंसमेंट से पहले फैंस के बीच खलबली मचा दी है और इस अपडेट के साथ, AA22xA6 को लेकर चर्चा तेज गई है। एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर मानी जा रही है।
फिल्म को एटली (Atlee) बना रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है और इसके अलावा वो साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम भी है। अब देखना ये है कि पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका के साथ पर्दे पर क्या धमाल मचाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।