Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun Controversy: जेल जाने से पहले इतनी बार गिरी 'पुष्पाराज' पर गाज, विवादों से अल्लू अर्जुन का गहरा नाता

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 02:02 PM (GMT+05:30)

    Pushpa 2 The Rule एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। हैदराबाद भगदड़ मामले में अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया है। बी ...और पढ़ें

    कई विवादों से जुड़ चुका है अल्लू अर्जुन का नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कई विवादों से जुड़ चुका है अल्लू अर्जुन का नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. संध्या थिएटर विवाद में फंसे अल्लू अर्जुन
    2. पुष्पा 2 के प्रीमियर में हुई थी महिला की मौत
    3. अल्लू अर्जुन का विवादों से पुराना नाता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ पूरे देश में पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) का बज है, दूसरी ओर सफलता का आनंद लेने की बजाय अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। हैदराबाद में भगदड़ मामले की वजह से अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    दरअसल, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर था, जहां अल्लू अर्जुन ने अचानक आकर सभी को सरप्राइज दे दिया। उनके आने के बाद थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी और एक बच्चा घायल हो गया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा। तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन भी कानूनी पचड़े में फंस गए थे।

    हिरासत में अल्लू अर्जुन

    महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ एफआईआर हुई थी जिसके बाद अभिनेता ने तेलंगाना हाई कोर्ट में अपने ऊपर हुई एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, शुक्रवार को अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब अल्लू अर्जुन का नाम किसी विवाद में आया है। इससे पहले भी वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Allu Arjun से पुलिस की पूछताछ, Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की हुई थी मौत

    Allu Arjun

    Allu Arjun - Instagram

    राजनीतिक मामले में हुई थी FIR

    इसी साल मई में अल्लू अर्जुन ने विधान सभा सदस्य (एमएलए) शिल्पा रवि चंद्र किशोर रेड्डी को अपना समर्थन देने के लिए आंध्र प्रदेश दौरे में शामिल हो गए थे, जिसकी वजह से अभिनेता और विधायक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके चलते उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी। इस मामले में एक्टर ने सफाई देते हुए कहा था-

    खबरें और भी

    मैं यह क्लियर करना चाहता हूं कि मैं किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं हूं। मैं न्यूट्रल रहता हूं और अपने लोगों का समर्थन करता हूं, चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो। इसमें मेरे चाचा पवन कल्याण शामिल हैं, जिनके साथ मैं हमेशा खड़ा रहूंगा, साथ ही मैं अपने दोस्त रवि और ससुर श्री रेड्डी के साथ भी खड़ा रहूंगा।

    Allu Arjun Movie

    Allu Arjun - Instagram

    जानी मास्टर की पत्नी ने लगाया था आरोप

    सितंबर महीने में जाने-माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक फीमेल कोरियोग्राफर ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार के शामिल होने का आरोप लगाया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आयशा ने दावा किया था कि वे महिला का समर्थन कर रहे हैं और इस स्थिति का इस्तेमाल जानी के करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए कर रहे थे।

    'आर्मी' शब्द से हुआ था बवाल

    हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वाटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष भैरी श्रीनिवास गौड़ ने पुष्पा 2 के प्रमोशन के दौरान अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में श्रीनिवास गौड़ ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, क्योंकि उन्होंने एक प्रमोशनल पोस्ट में फैंस के लिए 'आर्मी' शब्द का इस्तेमाल किया था, जो देश की सेवा करने वाले सशस्त्र बलों से जुड़ी पवित्रता और सम्मान को कम करता है।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 की सफलता के बीच हाई कोर्ट पहुंचे Allu Arjun, महिला की मौत से जुड़े मामले में की ये अपील