YRF ने ठुकराई नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील, Alia Bhatt की 'अल्फा' को लेकर दिया था ऑफर
यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल अभिनीत अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के नेटफ्लिक्स इंडिया के 215 करोड ...और पढ़ें
-1772011126448_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि यश राज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा (Alpha) को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। शिव रवैल इसके निर्देशक हैं। कहा जा रहा था कि वॉर 2 को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद ऐसा निर्णय लिया गया।
यहां तक कहा जा रहा था कि वाईआरएफ ने इसके लिए एक बड़ा ओटीटी सौदा किया है। हालांकि, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह बड़ा ऑफर सच होने के बावजूद, वाईआरएफ ने इसे ठुकरा दिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे और इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Katrina Kaif के बेटे के लिए Alia Bhatt ने भिजवाया इतना प्यारा तोहफा, एक्ट्रेस ने दिखाई फोटो
कितने करोड़ का दिया था ऑफर?
जानकारी के अनुसार यश राज फिल्म्स ने अल्फा की सीधी डिजिटल रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ 215 करोड़ रुपये का सौदा किया है। हालांकि, एक स्पोक्सपर्सन ने उन्हें बताया, "यह अफवाह है कि अल्फा सीधे स्ट्रीमिंग पर आएगी। इसका मकसद फीमेल लीड फिल्म को गलत तरीके से पेश करना है। यश राज फिल्म्स अपनी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों को कभी भी सीधे स्ट्रीमिंग पर नहीं डालती। हम एक ऐसा स्टूडियो हैं जिसे सिनेमाई अनुभव प्रदान करने में बहुत गर्व है। अल्फा कंपनी की एक महत्वपूर्ण फिल्म है।"
-1772011534692.jpg)
पहले दिसंबर में रिलीज होने वाली थी फिल्म
अल्फा YRF की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। पहले ये मूवी पिछले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, विज़ुअल इफेक्ट्स के लिए तय समयसीमा में देरी औ कुछ परिस्थितियों के कारण फिल्म की रिलीज डेट को टालना पड़ा। इसके बाद 17 अप्रैल, 2026 इसकी रिलीज डेट तय की गई।
खबरें और भी
कई लोगों का मानना था कि इसे इसलिए पोस्टपोन किया गया क्योंकि इससे पहले अयान मुखर्जी की वॉर 2 फ्लॉप हो गई थी। इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अल्फा को अप्रैल में भी रिलीज नहीं किया जाएगा क्योंकि इस समय सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान रिलीज होगी।