Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Altaf Raja ने बयां किया था 'आवारा' लड़कों का दर्द, 13 मिनट का कल्ट सॉन्ग बना कालजयी

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 01:10 PM (IST)

    दिग्गज गायक अल्ताफ राजा ने 29 साल पहले एक ऐसा कल्ट गीत गाया था, जो आज भी आवारा लड़कों का दर्द बयां कर रहा है। ...और पढ़ें

    अल्ताफ राजा का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    अल्ताफ राजा का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. अल्ताफ राजा का कल्ट सॉन्ग है अमर

    2. 29 साल पहले गाया था शानदार गीत

    3. 13 मिनट का गाना देता है दिल को सुकून

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के उन चुनिंदा गायकों के बारे में जिक्र किया जाए, जिन्होंने सिर्फ म्यूजिक एल्बम के दम पर फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई तो उसमें अल्ताफ राजा का नाम जरूर शामिल होगा। 

    अल्ताफ ने अपने सिंगिंग करियर में सिर्फ और सिर्फ सोलो म्यूजिक एल्बम के दम पर श्रोताओं के सुकून पहुंचाया था और आज भी उनके द्वारा गाए गए गानों को खूब सुना जाता है। इस आधार पर हम आपको अल्ताफ राजा के 29 साल पुराने एक कल्ट सॉन्ग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो करीब 13 मिनट लंबा था। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है। 

    अल्ताफ राजा का कल्ट सॉन्ग

    दर्द भरे नगमों के लिए अल्ताफ राजा का काफी जाना जाता है। यूं तो उन्होंने हर किस्म के सॉन्ग्स को अपनी आवाज दी, लेकिन सैड सॉन्ग के मामले में अल्ताफ राजा को सुनना वाकई आनंद की अनुभूति रहता था। ऐसा लगता था कि उनके गाने हर शख्स की निजी जिंदगी का दुख बयां करते हैं। इसी तर्ज पर अल्ताफ राजा ने 1999 में एक गाना गाया था, जो आवारा लड़कों को हमदर्द बना था। 

    यह भी पढ़ें- 26 सालों से दिल टूटे आशिकों का दर्द बयां कर रहा है Altaf Raja का सॉन्ग, सुनते ही याद आ जाएगी एक्स गर्लफ्रेंड

    aawara hawa ka jhonka hoon altaf raja

    गाने के बोल थे- आवारा हवा का झोंका हूं... (Aawara Hawa Ka Jhonka Hoon)। अल्ताफ राजा द्वारा गाया ये गीत 12 मिनट 57 सेकेंड लंबा था और ये उनकी सबसे चर्चित म्यूजिक एल्बम रही तुम तो ठहरे परदेसी (Tum To Thehre Pardesi) से नाता रखता था। आज भी 29 साल बाद अल्ताफ राजा का ये सॉन्ग कालजयी बना हुआ है और हर कोई इसे सुनना पसंद करता है। 

    खबरें और भी

    awara hawa ka jhonka hoon altaf raja (2)

    बेशक अल्ताफ राजा के आवारा हवा का झोंका हूं... की रिलीज को करीब 3 दशक बीत गए हैं, लेकिन फिर भी हर बार सुनने पर ये नया सा लगता है। गीते के अंतरे और मुखड़े इतने शानदार हैं, जो आपको दिल को सुकून पहुंचाते हैं। 

    इस तरह से अल्ताफ राजा का ये गाना हर किसी की फेवरेट माना जाता है। मालूम हो कि तुम तो ठहरे परदेसी एल्बम के टाइटल सॉन्ग के अलावा आवारा हवा का झोंका हूं भी एल्बम की सफलता में श्रेष्ठ रहा था। 

    यूट्यूब पर बना फेवरेट 

    अल्ताफ राजा का आवारा हवा का झोंका... यूट्यूब पर भी धड़ल्ले से सुना जाता है। लिरिक्स वर्जन में अल्ताफ के इस गीत पर करीब 14 मिलियन व्यूज मौजूद हैं और वीडियो फॉर्मेट में भी इस सॉन्ग को 28 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

    यह भी पढ़ें- Altaf Raja ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, 26 सालों से बना हुआ नंबर-1 सैड सॉन्ग