यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? एक्ट्रेस ने दिलचस्प पोस्ट शेयर कर बताया ऐसी खबरों का सच
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) को लेकर खबर आ रही हैं कि वह प्रेग्नेंट है। वहीं आज 28 मार्च को एक बार फिर एक्ट्रेस को लेकर प्रेग्नेंसी की ...और पढ़ें

HighLights
- परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें हुई तेज
- सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
- जल्द फिल्म अमर सिंह चमकीला में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी अदाकारी को लेकर सोशल मीडिया पर शायद इतनी जल्दी सुर्खियों में आती हो, उससे कई ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं का हिस्सा बन जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि एक एक्ट्रेस की शादी के कुछ महीनों बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सबसे पहले आती हैं, जो कई बार महज अफवाह होती है।
इस तरह की खबरों पर कई अभिनेत्री ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। तो वहीं कइयों ने इसे नजरअंदाज भी किया है। कई बार इस तरह की खबरों का शिकार कटरीना कैफ भी हुई है। वहीं पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को लेकर खबर आ रही हैं कि वह प्रेग्नेंट है।
ये खबर पहली बार तब फैली जब परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर व्हाइट लॉन्ग और ढीली-ढाली शर्ट में सपोर्ट किया गया। वहीं आज 28 मार्च को एक बार फिर एक्ट्रेस को लेकर प्रेग्नेंसी की खबरें तेज हुई, जिसका करारा जवाब उन्होंने सोशल मीडिया पर दिया।
यह भी पढ़ें- Amar Singh Chamkila Trailer: दिलजीत-परिणीति की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी मूवी
प्रेग्नेंसी की खबरों पर परिणीति का पोस्ट
गुरुवार को परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'चमकीला' के ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थी। जहां वह ऑल ब्लैक काफ्तान ड्रेस में नजर आई। इस ड्रेस में वह काफी प्यारी लग रही थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर खबर उड़ी की वह प्रेग्नेंट है।
खबरें और भी
.png)
ऐसे में परिणीति चोपड़ा ने नेटीजंस को करारा जवाब भी दिया और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- काफतान ड्रेस= प्रेगनेंसी, ओवरसाइज शर्ट= प्रेगनेंसी और कॉम्फी इंडियन कुर्ता= प्रेगनेंसी।" इसी के साथ हंसने वाला इमोजी भी बनाया। अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट से साफ-साफ कह दिया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं है।
बीते साल हुई थी शादी
परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा संग बीते साल 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लिए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस पति संग दिल्ली में ही रह रही हैं।
परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें बीते साल अक्षय कुमार के साथ 'मिशन रानीगंज' में नजर आई थीं। परिणीति चोपड़ा जल्द ही इमतियाज अली की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस के फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होगी।