Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra ने शेयर किया गाना गाते हुए नया वीडियो, 'अमरजोत' को पसंद करने के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 04:42 PM (IST)

    Parineeti Chopra इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अमर सिंह चमकीला की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस मूवी में उन्होंने अमरजोत का किरदार निभाया है ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया नया वीडियो (Photo Credit: Instagram)
    परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया नया वीडियो (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और इस मूवी में उन्हें अमरजोत के किरदार के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हर कोई उनके अभिनय की तारीफ कर रहा है। अब एक बार फिर परिणीति ने एक खास वीडियो शेयर कर फैंस की तारीफों के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

    असली अमरजोत की दिखाई झलक

    परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गाना गाती नजर आ रही हैं। वहीं, उसी फ्रेम में नीचे असली अमरजोत भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अमरजोत को इतना पसंद करने के लिए शुक्रिया चमकिला, जो प्यार मिल रहा है उससे अभिभूत हूं।

    यह भी पढ़ें: 'मैं वापस आ गई हूं...', Parineeti Chopra ने शेयर की पर्दे के पीछे की तस्वीरें, लिखा ये भावुक पोस्ट

    फैंस ने कमेंट में की एक्ट्रेस की तारीफ

    जैसे ही परिणीति ने यह पोस्ट किया, उनके फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करने लग गए। एक यूजर ने लिखा कि परिणीति, आपने चमकीला में अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। वहीं, दूसरे ने लिखा कि जिस तरह से आपने फिल्म में गाया है, लाजवाब।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    बता दें कि इससे पहले भी परिणीति ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर 'अमर सिंह चमकीला' के पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर की थी और साथ ही उन्हें इतना प्यार देने के लुए फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

    खबरें और भी

    सेलेब्स ने की फिल्म की तारीफ

    परिणीति चोपड़ा के साथ मूवी में दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। अभी तक तृप्ति डिमरी, राजकुमार राव समेत कई सेलेब्स इस मूवी को देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर कर चुके हैं। अब कार्तिक आर्यन ने इसके बारे में कहा कि यह एक प्यारी और खूबसूरत फिल्म है। मैंने वास्तव में संगीत का आनंद लिया। इससे जुड़े सभी लोग, मैं उन सभी से प्यार करता हूं, खासकर इम्तियाज अली सर से। फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को सलाम।

    यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के अभिनय की फैन हुईं Tripti Dimri, इम्तियाज अली की 'अमर सिंह चमकीला' को बताया मास्टरपीस