Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ameesha Patel को 'कहो ना प्यार है' के दिनों की आई याद, ऋतिक रोशन संग थ्रोबैक फोटो शेयर कर कहा- 'मैं लकी...'

    Updated: Sun, 24 May 2026 05:17 PM (IST)

    अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने 26 साल पहले कहो ना प्यार है से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। ...और पढ़ें

    अमीषा पटेल ने शेयर किया 26 साल पुराना किस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अमीषा पटेल ने शेयर किया 26 साल पुराना किस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार है (Kaho Naa Pyar Hai) से रातोंरात स्टार बन गए थे। यह उनकी पहली फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से इतिहास रच दिया था।

    इसके बाद अमीषा ने गदर और भूल भुलैया जैसी फिल्में दीं, लेकिन उन्हें आज भी सोनिया के किरदार के लिए खूब प्यार मिलता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कहो ना प्यार है का किस्सा शेयर किया है और बताया है कि ऋतिक रोशन के साथ उनका कैसा बॉन्ड था।

    अमीषा को आई 26 साल पुराने किस्से की याद

    अमीषा पटेल ने बताया कि ऋतिक के साथ उस वक्त जैसा बॉन्ड था, वो आज के को-स्टार्स के बीच नहीं देखने को मिलता है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस और ऋतिक फुकेत के एक रेस्त्रां में खाना खा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमीषा ने कैप्शन में लिखा-

    फैंस के लिए रविवार का एक पुरानी थ्रोबैक फोटो —(सोनिया) मैं अपने (रोहित / राज) ऋतिक रोशन के साथ डिनर कर रही हूं। यह उन शामों में से एक है, जब हम 'कहो ना प्यार है' की शूटिंग के सिलसिले में फुकेत के एक प्यारे से रेस्टोरेंट में थे। वह मासूमियत और सच्चे रिश्ते, जो आज के बॉलीवुड में को-स्टार्स के बीच देखने को नहीं मिलते। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने ऐसे रिश्ते और दोस्ती बनाईं, जो हमेशा कायम रहेंगी। 

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

    यह भी पढ़ें- '500 करोड़ से कम नहीं...', बॉक्स ऑफिस पर 'तारा सिंह' का चलेगा ढाई किलो का हाथ, Gadar 3 पर 'सकीना' ने लगाई मुहर

    अमीषा पटेल की आगामी फिल्म

    अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गदर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही रिवील किया था कि गदर 3 आ रही है और इसकी स्क्रिप्ट का काम पूरा हो गया है। आखिरी बार एक्ट्रेस को तौबा तेरा जलवा मूवी में देखा गया था। 2023 में वह सनी देओल के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 में भी नजर आई थीं। 

    यह भी पढ़ें- कान्स में Alia Bhatt को ट्रोल करने वालों की Ameesha Patel ने लगाई क्लास? ट्रोलिंग कल्चर को बताया शर्मनाक