दो फिल्में करके खुद को स्टार... नई एक्ट्रेसेज पर Ameesha Patel ने कसा तंज, PR पॉलिसी पर साधा निशाना
मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में बी टाउन की उन एक्ट्रेसेज पर निशाना साधा है, जो कुछ फिल्में करने के बाद खुद को स्टार समझती हैं। ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
उभरती हुई अदाकाराओं पर अमीषा का तंज
स्टारडम को लेकर अमीषा पटेल ने साधा निशाना
पीआर पॉलिसी को लेकर अमीषा की दो टूक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री अमीषा पटेल ने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सालों बाद तीन दशक का लंबा सफर तय कर लेंगी। बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अमीषा ने हाल ही में सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इंडस्ट्री की उन नई अभिनेत्रियों पर निशाना साधा है, जो खुद को स्टार कहलवाती हैं।
अमीषा पटेल का ट्वीट
कहो ना... प्यार है और गदर फिल्मों की अभिनेत्री अमीषा पटेल अपने अभिनय के साथ-साथ बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। अब अमीषा का गुस्सा सिनेमा जगत में अभिनेत्रियों द्वारा कराए जा रहे खुद के झूठे प्रचार पर फूटा है। उन्होंने इस मामले में हाल ही में एक के बाद एक एक्स पर किए कई पोस्ट में लिखा-
यह भी पढ़ें- 'उसे छोड़, वो तारा सिंह की अमानत है', जब बॉबी देओल पर भड़की भीड़, भाई सनी की 'सकीना' को गले लगाना पड़ा भारी!

खुद को सुपरस्टार तभी कहो जब आपने कोई ऐसा काम किया हो जिसने इतिहास रचा हो और बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया हो। तब तक स्वयं को सुपरस्टार कहने के लिए पीआर (प्रचार) गेम्स खेलना बंद करो। माफ करना, लेकिन यही कड़वी सच्चाई है।
Loads of female actresses who haven’t even achieved 1 solo blockbuster in their careers tlll date are calling themselves stars 😁by doing 2 avg films yearly and by being on some shooting sets u don’t become a star . All u become is an actor who is a part of a projects..
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने आज तक अपने करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं की है, वे अपने आप को स्टार कह रही हैं। साल में 2 एवरेज फिल्में करने और कुछ शूटिंग सेट पर जाने से आप स्टार नहीं बन जाते।
बॉक्स आफिस पर 200 करोड़ रुपये वाली फिल्में करने वाली अधिकांश अभिनेत्रियां अपनी पीआर टीमों को खुद को नंबर एक और नंबर दो कहलाने के लिए मोटा पैसा भुगतान कर रही हैं। यह 2026 है, न कि 2000। आज 100 करोड़ कुछ भी नहीं है।
खबरें और भी
गदर 3 को लेकर बोलीं अमीषा
इसके अलावा अमीषा पटेल ने उसी दिन अपने एक्स हैंडल पर सनी देओल स्टारर गदर 3 को लेकर भी ताजा अपडेट साझा किया और ट्वीट कर बताया- गदर 3 जरूर आएगी और जब आएगी। थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से गदर जैसे ब्रांड के लिए बॉक्स आफिस पर 500 करोड़ बस कम से कम है। स्क्रिप्ट और भी बड़ी और धमाकेदार होगी।