Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उसे छोड़, वो तारा सिंह की अमानत है', जब बॉबी देओल पर भड़की भीड़, भाई सनी की 'सकीना' को गले लगाना पड़ा भारी!

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 01:40 PM (IST)

    अमीषा पटेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'गदर' के बाद बॉबी देओल के साथ 'हमराज़' की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। भीड़ ने बॉबी को अमीषा को गले ...और पढ़ें

    जब बॉबी देओल पर भड़की थी भीड़

    जब बॉबी देओल पर भड़की थी भीड़

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी बनती हैं, जो हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो जाती हैं। साल 2001 में आई सनी देओल की 'गदर: एक प्रेमकथा' उन्हीं फिल्मों की फेहरिस्त में आती है, जिसे दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी इस कदर छाई कि लोगों ने अमीषा को किसी दूसरे हीरो के साथ देखना भी कुबूल नहीं किया।

    हिट थी सकीना-तारा सिंह की जोड़ी

    दरअसल फिल्म गदर (Gadar Ek Premkatha Movie) में अमीषा पटेल और सनी देओल (Sunny Deol) नजर आए थे। फिल्म में दोनों ने सकीना और तारा सिंह का किरदार निभाया था। सकीना और तारा सिंह की जोड़ी मानो लोगों के दिलों में बस गई। इस जोड़ी ने लोगों के दिलों पर राज किया।

    यह भी पढ़ें- 'पैसे के लिए काम नहीं...' बॉलीवुड को लेकर Ameesha Patel के भाई अश्मित की दो टूक

    Gadarw

    उस दौर में फिल्म इतनी हिट हुई और सनी-अमीषा की जोड़ी को इतना प्यार मिला कि लोग अमीषा को किसी दूसरे हीरो के साथ नहीं देखना चाहते थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने एक किस्सा साझा किया है कि कैसे गदर के बाद जब अमीषा बॉबी देओल के साथ एक दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो लोग बॉबी पर भड़क उठे थे।

    Ameesha pe

    बॉबी देओल पर भड़के थे लोग

    दरअसल अमीषा ने इंटरव्यू में बताया कि, 'हमराज' (Humraaz) की शूटिंग का क्लाईमैक्स सीन की शूटिंग जयपुर के किले में चल रही थी। इस सीन में उन्हें अक्षय खन्ना पर गोली चलानी थी और बॉबी देओल उन्हें गले लगाने वाले थे। शूटिंग देखने के लिए वहां काफी भीड़ इकट्ठा थी। हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जैसे ही सीन में बॉबी देओल अमीषा को गले लगाने आगे बढ़े, भीड़ चिल्लाने लगी और कहने लगी कि, 'ओए, उसे छोड़ दो, वो तारा सिंह की अमानत है।' भीड़ ने काफी हूटिंग की और माहौल मजेदार हो गया।

    खबरें और भी

    सीन इमोशनल था, लेकिन सेट पर सभी हंसने लगे। फिर अमीषा ने बॉबी से कहा कि, 'मैं तुम्हें गले नहीं लगाऊंगी, मैं तुम्हारे भाई की अमानत हूं।'

    Humraaz

    आपको बता दें कि फिल्म 'हमराज' में बॉबी देओल (Bobby Deol), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया। वहीं सनी देओल के साथ अमीषा की जोड़ी ब्लॉकबस्टर रही।

    यही वजह है कि साल 2023 में अमीषा पटेल सनी के साथ गदर 2 (Gadar 2) में भी नजर आईं थीं और फिल्म का दूसरा पार्ट भी खूब हिट रहा।

    यह भी पढ़ें- 23 साल पहले Ameesha Patel ने ठुकरा दी थी Salman Khan की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, आज तक पछतावे में हैं एक्ट्रेस