Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पैसे के लिए काम नहीं...' बॉलीवुड को लेकर Ameesha Patel के भाई अश्मित की दो टूक

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 11:14 AM (IST)

    अभिनेत्री अमीषा पटेल के भाई और एक्टर अश्मित पटेल ने हाल ही में बॉलीवुड में काम करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ...और पढ़ें

    अमीषा पटेल और अश्मित पटेल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अमीषा पटेल और अश्मित पटेल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई भी हैं एक्टर

    2. इस मूवी से अश्मित पटेल को मिली पहचान

    3. इंडस्ट्री में काम को लेकर बोले एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर एक प्रेम कथा से इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वालीं अभिनेत्री अमीषा पटेल की तरह उनके भाई अश्मित पटेल ने भी बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी किस्मत आजमाई। अश्मित का आगाज हिंदी सिनेमा में काफी शानदार रहा, लेकिन वक्त के साथ वह अब एक तरह से गुमनामी के अंधेंरे में हैं। 

    हाल ही में अश्मित पटेल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सिनेमा जगत में काम मिलने और पैसे के आधार पर काम करने के मामले को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है- 

    बॉलीवुड में काम पर बोले अश्मित

    फिल्मकार विक्रम भट्ट के साथ आवारा पागल दीवाना और राज जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट निर्देशक काम करने के बाद अश्मित पटेल ने साल 2003 में फिल्म इंतेहा से बतौर अभिनेता पदार्पण किया था। फिल्म मर्डर से लोकप्रियता बटोरने के बाद आगे उनकी कई फिल्में नहीं चली। अश्मित ने प्राथमिकताएं बदली हैं और जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: अमीषा पटेल ने जाकिर खान को लगाई फटकार, बोलीं- 'धुरंधर' से पहले Sunny Deol-Shah Rukh...

    ashmit patel (2)

    हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो साडी फरमाइश में नजर आए अश्मित पटेल कहते हैं, ‘मेरी प्राथमिकता बस इतनी है कि अच्छा काम करूं। मैं औसत दर्जे का काम नहीं करना चाहता हूं। बीच में मेरी कुछ फिल्में नहीं चली। मैं मानता हूं कि मैंने उस समय कुछ चीजों के साथ समझौता किया था।

    खबरें और भी

    ashmit

    जहां मुझे 19-20 भी लग रहा था, लेकिन पैसे अच्छे मिल रहे थे, तो वो भी कर लिया। मुझे अपनी रचनात्मक संतुष्टि के साथ काम करते रहना था। अब मैं उस पड़ाव पर हूं, जहां मुझे सिर्फ पैसों के लिए काम करने की आवश्यकता नहीं है। अब मैं काम को लेकर सतर्क हूं।’

    अश्मित बताते हैं, ‘जब मुझसे इस गाने के लिए संपर्क किया गया, तब चीजें तय हो चुकी थी। मुझे गाने के बारे में कास्ट से लेकर पृष्ठभूमि, संगीत और सह कलाकार के बारे में जो बताया गया, वो पसंद आया।’

    बिग बॉस में भी नजर आए हैं अश्मित

    अश्मित पटेल सुपरस्टार सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। अश्मित ने बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस सीजन 4 में नजर आए थे और फिनाले तक पहुंचे थे। वह इस सीजन सेकेंड रनर अप रहे थे।

    यह भी पढ़ें- 19 Minute के वायरल वीडियो से सहमे युवा, करीना-शाहिद समेत इन सेलेब्स के साथ भी हो चुका MMS स्कैंडल