Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ameesha Patel ने गदर 2 की स्टोरी से जुड़ी बड़ी बात की सार्वजनिक, फैंस ने पूछा- अब मूवी कौन देखेगा?

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 03:45 PM (IST)

    Ameesha Patel Gadar 2 Spoiler अमीषा पटेल ने गदर 2 को लेकर एक खुलासा किया है। इसे लेकर फैंस का मानना है कि उन्होंने फिल्म की कहानी का मजा किरकिरा कर दि ...और पढ़ें

    Ameesha Patel Gadar 2 Spoiler, Ameesha Patel on Gadar 2
    Ameesha Patel Gadar 2 Spoiler, Ameesha Patel on Gadar 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ameesha Patel Gadar 2 Spoiler: फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल जल्द गदर 2 में नजर आने वाली है। अब उन्होंने अपनी भूमिका सकीना को लेकर एक अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस उनके इस स्पॉइलर को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक क्लेरिफिकेशन दिया है। इसमें उन्होंने गदर 2 में सकीना की भूमिका को लेकर एक बात बताई है लेकिन फैंस को लगता है कि यह काफी बड़ी गलती है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी बात को इंस्टाग्राम पर लीक कर दी है।

    अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर कौन सी जानकारी लीक कर दी है?

    अमीषा पटेल ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सनी देओल तारा सिंह की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह एक कब्र के पास बैठकर होकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। अमीषा पटेल ने तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है,

    "सभी लवली फैंस, को मेरा नमस्ते। आप लोग इस शॉट को लेकर काफी ज्यादा चिंतित हो कि क्या सकीना मर चुकी है। वह नहीं मरी है। तो यह कौन है, यह मैं नहीं बता सकती लेकिन सकीना नहीं है तो चिंता मत करिए।"

    फैंस ये कयास लगा रहे थे कि क्या ये सकीना की कब्र है?

    जबसे गदर 2 का टीजर रिलीज हुआ है। इस बात को लेकर उत्सुकता थी कि क्या यह सकीना की कब्र है। कई लोगों को लगता था कि तारा सिंह की पत्नी का निधन हो गया है। हाल ही में, फिल्म का नया गाना 'उड़ जा काले कावा' भी रिलीज हुआ है। इसमें अमीषा पटेल पर्पल आईज में नजर आ रही हैं क्योंकि पहली वाली फिल्म में उनकी आंखें इस रंग की नहीं है। इसलिए फैंस को लगा कि सकीना की मौत हो चुकी है। कई लोगों को अमीषा का यह स्पष्टीकरण अच्छा नहीं लगा है।

    गदर 2 फिल्म कब सिनेमाघरों में में रिलीज हो रही है?

    यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में में रिलीज हो रही है। कई लोगों का मानना है कि उन्होंने फिल्म से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट दे दिया है, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं देनी थी। अमीषा पटेल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। उन्होंने फिल्म गदर एक प्रेम कथा में भी अहम भूमिका निभाई थी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)