Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ameesha Patel ने किया रामायण के ट्रेलर का रिव्यू, रणबीर कपूर के 'श्रीराम' बनने पर बोलीं एक्ट्रेस

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:56 AM (IST)

    गदर 2 फिल्म एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपकमिंग फिल्म रामायण के ट्रेलर को लेकर खुलकर बात की है। ...और पढ़ें

    अमीषा पटेल रामायण पर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अमीषा पटेल रामायण पर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रामायण के ट्रेलर पर बोलीं अमीषा पटेल

    2. गदर 2 एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर की बात

    3. रामानंद सागर की रामायण का किया जिक्र

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) को भला कौन नहीं जानता। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर गदर फिल्म अभिनेत्री ने हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर खुलकर बात की है। 

    अमीषा ने बताया है कि उन्होंने रामायण (Ramayana) का ट्रेलर देखा है और उन्हें काफी अच्छा लगा। इसके अलावा उन्होंने रामानंद सागर की रामायण का भी जिक्र किया है। आइए जानते हैं कि अमीषा पटेल का पूरा बयान क्या है-

    अमीषा पटेल ने किया रामायण के ट्रेलर का रिव्यू

    हाल ही में अमीषा पटेल को मुंबई के जुहू इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने अमीषा की तस्वीरें खीचीं और अभिनेत्री से रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के ट्रेलर को लेकर सवाल पूछा। जिस पर अभिनेत्री ने कहा- हां मैंने रामायण का ट्रेलर देखा काफी अच्छा लगा। ये हमारे इतिहास की कहानी है। एपिक माइथोलॉजिकल फिल्म है, तो उम्मीद करती हूं कि ये फिल्म अच्छी जाए।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, रिलीज से पहले मिली चेतावनी, हिंदू संगठन ने उठाई मांग

    ameeshapatel

    हम सब बचपन से रामानंद सागर की रामायण को देखते आए हैं, तो दिमाग में वह एक बेंचमार्क सेट है। लेकिन मैं फिल्म के सभी लोगों को शुभकामनाएं देती हूं।

    इसके अलावा अमीषा से रणबीर के राम बनने को लेकर सवाल पूछा, तो अमीषा ने जवाब देते हुए कहा- मुझे लगता है कि हर किसी ने अपना किरदार सही तरीके से किया है। अभी फिल्म देखना बाकी है। लेकिन पुरानी वाली रामायण को पीछे छोड़ा अपने आप में एक बड़ा टास्क है।

    दीवाली पर आएगी रामायण

    इस तरह से गदर 2 फिल्म अदाकारा अमीषा पटेल ने निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मालूम हो कि इस साल दीवाली के मौके पर रामायण पार्ट-1 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर के अलावा यश, साई पल्लवी, लारा दत्ता और रवि दुबे जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana में 'शूर्पणखा' के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह ने क्यों भरी हामी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा