Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'लोग मेरे पिंपल्स देखते, मेरी आंखें नहीं...', Ramayana की 'सीता' Sai Pallavi को कभी घर से निकलने में लगता था डर

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:16 PM (IST)

    रामायण (Ramayana) में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने एक बार आलोचनाओं पर रिएक्शन दिया था। ...और पढ़ें

    साई पल्लवी खुद को घर में कर लेती थीं कैद। फोटो क्रेडिट- एक्स

    साई पल्लवी खुद को घर में कर लेती थीं कैद। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) में माता सीता की भूमिका निभाने वालीं साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने एक बार अपने लुक्स को लेकर मिली आलोचना के बारे में बात की थी। 

    साई पल्लवी का ये बयान उस वक्त वायरल हो रहा है, जब रामायण में उनके सीता के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कई लोग सीता के रोल में साई पल्लवी की नेचुरल ब्यूटी और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई लोगों का उनका लुक खास पसंद नहीं आया।

    घर से निकलने में डरती थी साई पल्लवी

    रामायण में माता सीता के लुक को लेकर चल रही बहस के बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने लुक्स को लेकर खास कॉन्फिडेंट नहीं थीं, लेकिन जब दर्शकों ने उन्हें स्वीकार किया तो उन्हें भी खुद को स्वीकारने की हिम्मत मिली। द हिंदू के साथ बातचीत में साई पल्लवी ने कहा था-

    प्रेमम (साई पल्लवी की डेब्यू फिल्म) से पहले मैं सैकड़ों फेयरनेस क्रीम लगाती थी। मुझे बहुत ज्यादा पिंपल्स होते थे। मैंने खुद को बहुत तकलीफ दी। मेरा घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता था। मैं बस घर पर ही रहती थी और सोचती थी कि लोग मेरी आंंखों के बजाय मेरे पिंपल्स को देखते हैं और उनके बारे में बातें करते हैं।

    Sai Pallavi

    प्रेमम के बाद बदल गई थी जिंदगी

    साई पल्लवी की जिंदगी में प्रेमम के बाद बदलाव आया। इस फिल्म के बाद उन्हें एहसास हुआ कि पिंपल्स नहीं, कॉन्फिडेंस सबसे बड़ी ब्यूटी है। लोगों ने उन्हें पिंपल्स के साथ एक्सेप्ट किया। बकौल एक्ट्रेस, "प्रेमम के बाद लोगों ने मुझे वैसे ही अपना लिया। वे मुझे और ज्यादा पसंद करने लगे और मैंने देखा कि इसका टीनएजर्स पर कितना असर पड़ा। इससे मुझे काफी ज्यादा मजबूत महसूस हुआ।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'साई पल्लवी पर भारी...', Ramayana में 'माता सीता' की बहन बनीं एक्ट्रेस कौन हैं? एक झलक से लूटी लाइमलाइट

    यह भी पढ़ें- Ramayana में माता सीता का रोल निभाने पर Sai Pallavi ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'खुद को पवित्र रखने की कोशिश...'