Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana में माता सीता का रोल निभाने पर Sai Pallavi ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'खुद को पवित्र रखने की कोशिश...'

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    आगामी फिल्म रामायण (Ramayana) में माता सीता का किरदार निभाने पर साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने रिएक्शन दिया है। वह फिल्म के इवेंट में आई थीं। ...और पढ़ें

    माता सीता का किरदार निभाने पर बोलीं साई पल्लवी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    माता सीता का किरदार निभाने पर बोलीं साई पल्लवी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) का शनिवार को 'प्रथम संकल्प' इवेंट में साई पल्लवी (Sai Pallavi) आईं और उन्होंने माता सीता का किरदार निभाने पर बात की।

    साई पल्लवी ने आमिर खान निर्मित फिल्म एक दिन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह पौराणिक फिल्म रामायण में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने इस किरदार को निभाने को लेकर अपने दिल की बात कही है।

    सीता का रोल निभाना नहीं आसान

    साई पल्लवी ने बताया कि किसी भी कलाकार के लिए ऐसे रोल मिलना आसान नहीं होता है और ना ही निभाना आसान होता है। उन्होंने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित रामायण के इवेंट में कहा, "एक्टर्स के लिए ऐसे रोल मिलना आसान नहीं होता क्योंकि किसी देवी का किरदार निभाना आसान काम नहीं है। इसके सबसे अच्छे वर्जन को बनाने के लिए एक पूरी टीम अपना सब कुछ लगा देती है।"

    मेडिटेशन करती थीं साई पल्लवी

    साई पल्लवी ने आगे बताया कि माता सीता का किरदार निभाना उनके सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने सीता मां का रोल निभाने का फैसला किया था। यह रोल निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। यह ऐसी चीज नहीं है जिसके लिए आप कोशिश करें या जिसे आप पहले से लिखकर तय कर लें कि आप इसे कैसे निभाएंगी। मैं बैठकर मेडिटेशन करती थी और कहती थी, 'सीता मां, आप मेरे जरिए अभिनय करें। आप जो भी फिल्म के लिए चाहती हैं, वो मेरे जरिए करें।'"

     

    खुद को पवित्र रखने की कोशिश

    यही नहीं, साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाने के लिए खुद को जितना पॉसिबल हुआ, उतना पवित्र रखा। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा खुद को जितना हो सके पवित्र रखने की कोशिश करती थी, कम से कम अपने विचारों में ताकि सब कुछ बहुत न्यूट्रल रहे।"

    नितेश तिवारी निर्देशित रामायण का पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ramayana का 'हनुमान' बनने पर भावुक हुए Sunny Deol, आंखों में आंसू लिए किया 'राम भक्त' का जिक्र

    यह भी पढ़ें- 'किसको लिया है माता सीता के रूप में...', Ramayana में साई पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के Annu Kapoor