Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ek Din के फ्लॉप होते ही साई पल्लवी से डगमगाया मेकर्स का भरोसा, Ramayana एक्ट्रेस को लेकर लिया बड़ा फैसला

    Updated: Thu, 14 May 2026 09:36 AM (IST)

    रामायण के निर्माता साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप होने और उनके हिंदी उच्चारण से चिंतित हैं। सीता के किरदार के लिए मेकर्स उनके डायलॉग्स और स्पष् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि रामायण (Ramayana) के निर्माता साई पल्लवी (Sai Pallavi) की हालिया रिलीज 'एक दिन' (Ek Din) से खुश नहीं हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अभिनीत इस फिल्म में साई को हम सीता के किरदार में देखने वाले हैं। लेकिन मेकर्स के मन में अलग ही तरह की उथल-पुथल चल रही है।

    एक्ट्रेस को जुनैद खान के साथ आई अपनी फिल्म 'एक दिन' में उनके हिंदी उच्चारण को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 1 मई को रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana की 'सीता' ने डायरेक्टर को समझ लिया था स्टॉकर, ठुकराई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म; बाद में हुआ पछतावा

    रामायण के मेकर्स का अहम फैसला

    इन सबके बीच खबर आ रही है कि मेकर्स ने साई पल्लवी को लेकर एक अहम फैसला लिया है। एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता साई पल्लवी के डायलॉग्स की डबिंग पर विचार कर रहे हैं।

    Sai Pallavi

    जानकारी के अनुसार ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि रामायण में भाषा अधिक साफ-सुथरी और समझने में सही लगे। यह निर्णय कथित तौर पर इसलिए भी लिया जा रहा है क्योंकि साई पल्लवी फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए हिंदी उच्चारण बहुत अच्छा होना जरूरी है।

    खबरें और भी

    एक दिन के प्रमोशन के समय हुई थी आलोचना

    हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि एक दिन के प्रमोशन के दौरान साई पल्लवी के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें लोगों ने उनकी हिंदी पर निराशा जाहिर की थी। ऐसे में रामायण के मेकर्स इस मामले में कोई पंगा लेना नहीं चाहते जिसकी वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है।

    Ramayana (3)

    एक यूजर ने X पर उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'मिलिए साई पल्लवी से, हिंदी के बेसिक शब्द भी नहीं बोल सकतीं। अब वो रामायण में सीता माता का किरदार निभा रही हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'मुझे लगता है कि साई पल्लवी ने यह फिल्म सिर्फ आगामी रामायण में सीता के किरदार के लिए हिंदी डायलॉग और उच्चारण सुधारने के लिए की है।'

    भारी भरकम बजट में बनाई जा रही रामायण

    रामायण में साई पल्लवी सीता तो वहीं रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में यश को रावण, रवि दुबे को लक्ष्मण और सनी देओल को हनुमान के किरदार के लिए चुना गया है। रामायण को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ है।

    यह भी पढ़ें- 'एक दिन' की असफलता के बाद Aamir Khan के साथ काम नहीं करना चाहते बेटे जुनैद, बोले - 'मैंने गलती कर दी...'