Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एक दिन' की असफलता के बाद Aamir Khan के साथ काम नहीं करना चाहते बेटे जुनैद, बोले - 'मैंने गलती कर दी...'

    Updated: Wed, 13 May 2026 08:35 AM (IST)

    जुनैद खान ने अपनी पहली फिल्म 'एक दिन' की असफलता पर बात की है और कहा कि उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वह भविष्य में आमिर खान क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) की तमाम कोशिशों के बावजूद, उनके बेटे जुनैद (Junaid Khan) की फिल्म 'एक दिन' (EK Din) सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। जुनैद के साथ मूवी में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आईं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी।

    लोगों को पसंद नहीं आया था ट्रेलर

    वहीं जब एक दिन रिलीज हुई तो लोगों ने कहानी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई क्योंकि यह पहले देखी जा चुकी कहानियों से काफी मिलती-जुलती थी। इसके ट्रेलर रिलीज के वक्त भी कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने ये कहा कि पूरी मूवी पहले ही दिखा दी।

    Ek Din (1)

    वहीं छोटे खान ने भी अपनी गलतियों से सबक लिया और अब उन्होंने अपनी फिल्म की असफलता पर बात की है।

    यह भी पढ़ें- कॉपी निकली आमिर के बेटे जुनैद खान की Ek Din, 10 साल पुरानी फिल्म से मिलता है एक-एक सीन

    जुनैद को नहीं है कोई अफसोस

    जुनैद खान हाल ही में विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर आए थे जहां उन्होंने 'एक दिन' की असफलता और इस पर अपने पिता आमिर खान की प्रतिक्रिया के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि उन्हें फिल्म के असफल होने का कोई अफसोस नहीं है। उन्हें फिल्म बनाने में मजा आया। जुनैद और आमिर खान को इससे बहुत उम्मीद थी लेकिन कभी-कभी चीजें योजना के अनुसार नहीं होतीं और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

    उसी इंटरव्यू में जुनैद खान से पूछा गया कि क्या वह आमिर खान के साथ निर्माता के तौर पर दोबारा काम करेंगे। उनका जवाब साफ था, “नहीं, क्योंकि मैंने 'एक दिन' में वो गलती कर दी थी।”

    Ek Din

    आमिर खान को पसंद आई थी कहानी

    उन्होंने आगे कहा, “मैंने सोचा, ‘ठीक है, क्या मुझे पापा से दूसरी राय ले लेनी चाहिए? मुझे कहानी बहुत पसंद है, लेकिन शायद मुझे उनसे भी एक राय ले लेनी चाहिए।’ तो मैंने नरेशन का इंतजाम किया। और जब नरेशन हुआ, तो पापा को वो बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा, ‘सिद्धार्थ, मुझे इसे प्रोड्यूस करने दो।’ अचानक उन्होंने कहा, ‘मैं इसे बनाना चाहता हूं। मुझे ये बहुत पसंद है, मुझे बेच दो। आखिरकार मुझे अपने बेटे के लिए फिल्म बनाने का मौका मिल रहा है, हर कोई उसके लिए फिल्म बना रहा है।’ उन्होंने इमोशन्स में आकर ये फैसला लिया था।”

    उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि वो एक शानदार प्रोड्यूसर हैं, खासकर 'एक दिन' जैसी फिल्म के लिए। लेकिन होता ये है कि फिल्म बनने में पांच साल लग जाते हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस (AKP) एक बड़ा प्रोडक्शन बैनर है, इसमें समय लगता है। तो फिर मुझे समझ आया कि अगर मैं ये फिल्म पापा को दिखाऊं और

    उन्हें पसंद आ जाए, तो वो कहेंगे, ‘मैं इसे प्रोड्यूस करूंगा,’ और फिर मेरी फिल्म पांच साल बाद आएगी। जो उनके लिए बढ़िया है। वो अपने करियर के ऐसे मुकाम पर हैं जहां वो पांच साल में एक फिल्म कर सकते हैं, शायद मैं थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर कह रहा हूं। लेकिन मैं तो अभी शुरुआत कर रहा हूं। मुझे लगातार काम चाहिए। पापा अब मेरे साथ एक और फिल्म करने के लिए बेताब हैं, लेकिन मैं कहता हूं, ‘थोड़ी देर में’।”

    खबरें और भी

    एक दिन 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है।

    यह भी पढ़ें- Ragini MMS 3 में तमन्ना भाटिया के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे Salman Khan के जीजा, जुनैद को भी मिला अहम रोल