Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कॉपी निकली आमिर के बेटे जुनैद खान की Ek Din, 10 साल पुरानी फिल्म से मिलता है एक-एक सीन

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 05 May 2026 02:52 PM (IST)

    हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन 10 साल पुरानी फिल्म की कॉपी निकली है। ...और पढ़ें

    लेटेस्ट फिल्म एक दिन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    लेटेस्ट फिल्म एक दिन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कॉपी निकली फिल्म एक दिन

    2. इस मूवी का है हिंदी रीमेक

    3. सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में लंबे समय में रीमेक फिल्मों का चलन आ रहा है। कई बार देखा गया है कि साउथ सिनेमा की मूवीज को हिंदी में रीमेक किया जाता है और कई बार ऐसा उल्टा देखने को मिलता है।

    इस आधार पर फिलहाल आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान की लेटेस्ट फिल्म एक दिन का नाम भी चर्चा में आ गया है, जो 10 साल पुरानी एक पॉपुलर मूवी की कॉपी निकली है। आइए जानते हैं कि एक दिन कौन सी मूवी का रीमेक निकली है। 

    कॉपी निकली एक दिन फिल्म

    सोशल मीडिया पर साई पल्लवी और जुनैद की रोमांटिक ड्रामा एक दिन को लेकर बहस छिड़ गई है। कॉपी होने को लेकर एक दिन की काफी आलोचना की जा रही है। दरअसल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पेज द्वारा थाई फिल्म वन डे और एक दिन का एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि थाई सिनेमा की वन डे से जुनैद खान की लेटेस्ट मूवी एक दिन एक दम मिलती-जुलती है।

    यह भी पढ़ें- Ek Din Review: साई पल्लवी की जबरदस्त एक्टिंग के बीच नीरस भरी कहानी, क्लाइमैक्स नहीं बन पाया शानदार

    ekdincopy

    थाई मूवी से हिंदी सिनेमा की इस फिल्म के एक-एक सीन हूबहू मिलते हैं। इतना ही नहीं एक दिन की कहानी का प्लाट भी वन डे से पूरे तौर से मेल खाता है। इस वजह से फिलहाल एक दिन की फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स आमिर खान और जुनैद खान को ट्रोल कर रहे हैं।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by IWTKQuiz by Sai Ganesh (@iwtkquiz)

    साथ ही बॉलीवुड पर निशाना साध रहे हैं कि इनके पास ओरिजनल कहानी बची नहीं हैं। वहीं एक तबका ऐसा भी है, जिसका मानना है कि कॉपी होने की वजह से ही एक दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। गौर किया जाए एक दिन की कमर्शियल परफॉर्मेंस की तरफ तो अब तक रिलीज के 4 दिन के भीतर ये मूवी 5 करोड़ से कम का कारोबार ही कर पाई है। 

    आमिर की फिल्म भी निकली थी कॉपी

    जुनैद खान से पहले उनके पिता और सुपरस्टार आमिर खान पर भी कॉपी फिल्म बनाने को लेकर आलोचना का सामना कर चुके हैं। साल 2022 में रिलीज होने वाली आमिर की लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक निकली थी। जिसकी वजह लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट का सामना करना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें- Ek Din ने ओपनिंग कलेक्शन से कर दिया हैरान, Raja Shivaji के सामने रोमांटिक फिल्म का हुआ ये हाल