विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किसको लिया है माता सीता के रूप में...', Ramayana में साई पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के Annu Kapoor

Published: Sat, 18 Jul 2026 12:41 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) में साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल उठाया है।

अन्नू कपूर का रामायण की मेकिंग पर तंज। फोटो क्रेडिट- एक्स

अन्नू कपूर का रामायण की मेकिंग पर तंज। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा निर्मित रामायण (Ramayana) हिंदी सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि माता सीता के रोल में साई पल्लवी (Sai Pallavi) नजर आएंगी। 

हाल ही में, पौराणिक फिल्म को लेकर अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने तंज कसा है। साथ ही फिल्म में सीता की भूमिका निभाने वालीं साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल उठाया है।

साई पल्लवी की कास्टिंग पर बोले अभिनेता

जूम के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने साई पल्लवी की कास्टिंग पर कहा-

क्या बनाएंगे? जो बनाएंगे वो रामानंद सागर की रामायण को टेक्नोलॉजिकली बहुत शोबाजी कर देंगे। लेकिन उसके बाद आप ये सोचिए कि किसको आपने सीता का रोल दिया है? सीता मां है। इस देश का हिंदू श्री रामचंद्र को नारायण का अवतार मानते हैं और किसको लिया है माता सीता के रूप में? तो अब आप सोचिए। आने दीजिए।

नितेश तिवारी को नहीं जानते हैं अन्नू कपूर

यही नहीं, अन्नू कपूर ने रामायण फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी को लेकर कहा कि वह उन्हें भी नहीं जानते हैं कि वह कौन हैं? उन्होंने कहा, "नितेश तिवारी कौन हैं? आप जिसका नाम ले रहे हो उसको जानता भी नहीं हूं मैं। कौन है? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं। मैं फिल्में नहीं देखता हूं और मैंने कुछ चीज मिस नहीं की। मुझे माफ करना।"

Ramayana

कब रिलीज हो रही है रणबीर की रामायण?

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित रामायण दो पार्ट में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को 4000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रहा है, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल बड़े पर्दे पर आएगा। फिल्म में रणबीर और साई के अलावा यश, रवि दुबे, सनी देओल और अरुण गोविल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana को मिले 'महादेव', ये मशहूर सितारा निभाएगा शिव का किरदार?

यह भी पढ़ें- Ramayana के ट्रेलर रिलीज से पहले बिगड़ी Ranbir Kapoor की तबीयत, बेटी राहा की वजह से हुआ एक्टर को इन्फेक्शन?