4000 करोड़ की Ramayana के लिए बनाया गया मास्टर प्लान, मेकर्स फैंस को देंगे डबल सरप्राइज
अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण पार्ट-1 को लेकर एक बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें
-1784171944027_m.webp)
रामायण पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
रणबीर कपूर की अगली फिल्म रामायण
रामायण पार्ट-1 पर आया मेजर अपडेट
मेकर्स ने ट्रेलर को लेकर की ये तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट-1 (Ramayan Part-1) का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनी रामायण को लेकर मेकर्स काफी जबरदस्त प्लानिंग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर एक बड़ी अहम खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि रामायण पार्ट-1 के ट्रेलर लॉन्च को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा प्लान बनाया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी योजना है, जो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग मूवी रामायण को लेकर बनाई गई है।
रामायण को लेकर मेकर्स की प्लानिंग
फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि इसके निर्माता नमित मल्होत्रा ने किया है। नमित पहले ही ये बता चुके हैं कि उन्होंने इस फिल्म को ग्लोबल स्तर को मद्देनजर रखते हुए बनाया है। अब खबर आ रही है कि इसके लिए मेकर्स ने रामायण के ट्रेलर (Ramayan Trailer) को दो भागों में रिलीज करने की योजना बनाई है।
यह भी पढ़ें- दुनियाभर में गूंजेगा 'जय श्री राम', रणबीर कपूर की Ramayana के ट्रेलर रिलीज की डेट हुई फाइनल

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 15 जुलाई को रामायण के मेकर्स को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी की तरफ से फिल्म के दो ट्रेलर को रिलीज करने के लिए सर्टिफिकेट दिया गया है।
CBFC की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एक का नाम 'ट्रेलर - रामायण 3D' है और दूसरे का नाम 'थियेट्रिकल ट्रेलर - रामायण 3D' है। दोनों ट्रेलर को U सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन इनका रनटाइम अलग-अलग है। एक ट्रेलर 4 मिनट 15 सेकंड का है, जबकि दूसरा 4 मिनट का है।
खबरें और भी

अब देखना ये दिलचस्प होगा कि मेकर्स पहले कौन सा ट्रेलर रिलीज करते हैं। बता दें कि 24 जुलाई 2026 को रामायण पार्ट-1 के मेकर्स की तरफ से फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, इसके लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौजूद सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया है।
कब रिलीज होगी रामायण
आने वाली दीवाली 2026 के मौके पर रामायण पार्ट-1 को रिलीज किया जाएगा। दो ट्रेलर की तरह फिल्म भी दो भागों में आएगी, जिसकी जानकारी मेकर्स पहले ही दे चुके हैं। रणबीर कपूर स्टारर इस मूवी का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 दीवाली पर आएगा।