Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ की Ramayana का दुनियाभर में छाएगा जादू, फिल्म को लेकर मेकर्स ने बनाया यह मास्टरप्लान

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:23 AM (IST)

    रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के मेकर्स ने एक बड़ा स्कूल कैंपेन शुरू किया है। फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स की यह पहल शानदार है। ...और पढ़ें

    रामायण को लेकर मेकर्स ने बनाया ये खास प्लान

    रामायण को लेकर मेकर्स ने बनाया ये खास प्लान

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की 'रामायण' के लिए स्कूल कैंपेन शुरू

    2. 400 से अधिक स्कूलों में पहुंचेगा 'रामायण' का पाठ

    3. दिवाली 2026 पर आएगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर आ रही रामायण को लेकर चर्चे पिछले काफी वक्त से चल रही है। फिल्म की रिलीज की तैयारियां चल रही हैं और फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब रामायण के मेकर्स ने कुछ ऐसी तैयारी की है, जिससे कई स्कूली बच्चे जुड़ने जा रहे हैं।

    रामायण को लेकर चलेगा कैंपेन

    नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) को लेकर खास तरह के कैंपेन चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। 400 से ज्यादा स्कूलों, 18 शहरों और 5 लाख से ज्यादा छात्रों तक पहुंच रखने वाला यह कैंपेन फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले 'रामायण' की विरासत को देशभर के बच्चों और युवाओं तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।

    9 जुलाई से देशभर में बड़े स्तर पर एक स्कूल कैंपेन शुरू किया गया है। इसका मकसद भारत के सबसे लोकप्रिय महाकाव्यों में से एक 'रामायण' की भावना, उसके मूल्यों और विरासत को सीधे देश के बच्चों तक पहुंचाना है।

    WhatsApp Image 2026-07-10 at 9.23.25 AM

    400 से ज्यादा स्कूलों में चलाया जाएगा खास कैंपेन

    बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस कैंपेन को 18 शहरों के 400 से ज्यादा स्कूलों में चलाया जाएगा और इसके जरिए 5 लाख से ज्यादा छात्रों तक इसके पहुंचने की उम्मीद जताई है। इस पहल के तहत बच्चे 'रामायण' से जुड़ी कई खास गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इनमें ड्रॉइंग, क्रिएटिव एक्टिविटीज, क्विज प्रतियोगिताएं और इंटरैक्टिव डिस्कशन शामिल हैं।

    खबरें और भी

    इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को अपने परिवार के साथ मिलकर 'रामायण' को समझने और उससे जुड़ने का मौका मिलेगा। "हमारा सत्य, हमारा इतिहास" की सोच पर आधारित इस कैंपेन का उद्देश्य नई पीढ़ी को 'रामायण' से जोड़ना है।

    WhatsApp Image 2026-04-23 at 1.08.28 PM

    यह पहल 'रामायण' की रिलीज से पहले की बड़ी तैयारियों का अहम हिस्सा है। फिल्ममेकर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा और फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर की कोशिश है फिल्म की रिलीज को और ग्रैंड बनाया जा सके। यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक को रामायण के बारे में बताया जा रहा है। जो जादू रामानंद सागर की रामायण को लेकर हुआ, अब वही जादू रामायण के मेकर्स करने की कोशिश कर रहे हैं।

    ranbirr

    हाल ही में खबर आई कि 18 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर (Ramayana Trailer) दिल्ली में एक खास इवेंट में रिलीज किया जाएगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है।

    फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी और इसका फर्स्ट पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मुंबई छोड़ दिल्ली की इस जगह पर Ramayana का ट्रेलर लॉन्च करेंगे Ranbir? सेटअप से लेकर रिलीज डेट की हर अपडेट