Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई छोड़ दिल्ली की इस जगह पर Ramayana का ट्रेलर लॉन्च करेंगे Ranbir? सेटअप से लेकर रिलीज डेट की हर अपडेट

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 09:08 PM (IST)

    रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। हालांकि, इस बार मुंबई में नहीं, बल्कि दिल्ली की इस जगह पर इसका ग्रैंड स ...और पढ़ें

    दिल्ली में होगा रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर लॉन्च/ फोटो- Instagram

    दिल्ली में होगा रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर लॉन्च/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर रिलीज की आ गई डेट

    2. मुंबई नहीं दिल्ली की इस जगह पर होगा ट्रेलर लॉन्च

    3. दीवाली पर 'रामायण' की रोशनी से जगमगाएंगे सिनेमाहॉल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का जबसे टीजर आया था, तब से ही इसके ट्रेलर को लेकर फैंस के मन में काफी बैचेनी थी।

    अब वह इंतजार भी खत्म होने वाला है, क्योंकि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की लोकेशन से लेकर इसकी रिलीज डेट तक की हर डिटेल सामने आ चुकी है, जो आपकी उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा देगी।

    दिल्ली में रिलीज होगा 'रामायण पार्ट 1' का धमाकेदार ट्रेलर

    नितेश तिवारी शुरुआत से ही इस कोशिश में लगे हुए हैं कि 'रामायण: पार्ट 1' की किसी भी झलक से ऑडियंस निराश न हो, यही वजह है कि वह और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा मिलकर माइथोलॉजिकल फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट पोर्टल वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम एग्जीबिशन में 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं।

    यह ट्रेलर 14 जुलाई नहीं, 18 जुलाई को ग्रैंड स्केल पर लॉन्च किया जाएगा, जहां निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर के अलावा फिल्म की कास्ट से भी कुछ लोग मौजूद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana को लेकर आई खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा पौराणिक फिल्म का ट्रेलर?

    _ - 2026-07-08T210335.661

    'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचेंगे ये सितारे

    'रामायण: पार्ट 1' की स्टारकास्ट में रणबीर कपूर, सईं पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर इस ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, माइथोलॉजिकल फिल्म में 'रावण' का किरदार निभाने वाले 'यश' और 'महाबली हनुमान' का किरदार अदा करने वाले सनी देओल इस ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचेंगे या नहीं, इसकी अभी तक कन्फर्मेशन नहीं मिली है।

    खबरें और भी

    ramayana  (1)

    आपको बता दें कि यश 'रामायण: पार्ट 1' के निर्माताओं में से एक हैं। नितेश तिवारी रामायण को दो पार्ट्स में रिलीज करने वाले हैं, जिसमें पहला पार्ट दीवाली 2026 में रिलीज होगा। 4000 करोड़ के बजट में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म का टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आया था। 

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayan को मिला हॉलीवुड के दिग्गज का साथ, एक्शन देख भूल जाएंगे रणवीर सिंह की Dhurandhar 2!