4000 करोड़ की Ramayan को मिला हॉलीवुड के दिग्गज का साथ, एक्शन देख भूल जाएंगे रणवीर सिंह की Dhurandhar 2!
रणबीर कपूर की 'रामायण' धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने की पक्की तैयारी कर चुकी है, क्योंकि इस फिल्म से अब हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन डायरेक्टर जुड़ ...और पढ़ें

'रामायण' का एक्शन संभालेंगे हॉलीवुड के दिग्गज/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने से पहले मेकर्स हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 4 हजार करोड़ के बजट में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण-पार्ट 1' को अब हॉलीवुड के ऐसे एक्शन आर्टिस्ट का साथ मिला है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
'रामायण' से जुड़े हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर
रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' (Ramayan) के एक्शन और मूवमेंट सीन को डिजाइन करने के लिए मेकर्स ने इंटरनेशनल हस्ती टेरी नोटरी का साथ मिला है। एक्शन आर्टिस्ट टेरी नोटरी ने 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' और 'द एवेंजर्स' जैसी फिल्मों के एक्शन सीक्वेंस को डिजाइन किया है। सिर्फ वहीं नहीं, उनके साथ 'रामायण' के एक्शन सीक्वेंस को 'गाय नॉरेस भी डिजाइन करेंगे, जिन्हें 'मैड मैक्स: फ्युरी रोड', 'फ्युरिओसा: ए मैड मैक्स सागा' और 'द सुसाइड स्क्वाड' के लिए सराहा गया है।
इस फिल्म का सिर्फ बजट ही बड़ा नहीं है, बल्कि नितेश तिवारी इस कोशिश में लगे हुए हैं कि कैसे वह इमोशन से लेकर एक्शन और सभी सीन्स को परफेक्ट बनाकर दर्शकों को लार्जर देन लाइफ वाला अनुभव थिएटर्स में दे।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की 'रामायण' में दशरथ नहीं बनना चाहते थे Arun Govil, बोले- मैंने मना किया लेकिन...
-1780143296157.jpg)
'धुरंधर 2' के लिए खतरा बनेगी 'रामायण'?
रामायण-पार्ट 1 का जब टीजर आया था, तो दर्शकों ने रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में काफी सराहा था। कई लोगों को तो इस फिल्म में वह क्षमता नजर आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का रिकॉर्ड तोड़ दे। ऐसे में मेकर्स का इंटरनेशनल एक्शन आर्टिस्ट्स को अपनी फिल्म से जोड़ने का ये मूव उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
खबरें और भी
'रामायण' में रणबीर कपूर के अलावा सनी देओल, साई पल्लवी, लारा दत्ता, अरुण गोविल और यश सहित कई एक्टर्स काम कर रहे हैं। माइथोलॉजिकल फिल्म को नितेश तिवारी ने दो हिस्सों में बनाया है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 दीवाली में रिलीज होगा। रामायण का सेकंड पार्ट अगले साल 2027 में दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।