Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पर्दे पर 'श्रीराम' बनते ही बदलीं Ranbir Kapoor की बुरी आदतें, कहा- 'मुझे इसी की जरूरत थी'

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:14 PM (IST)

    रणबीर कपूर ने आगामी फिल्म रामायण के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि पौराणिक फिल्म ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। ...और पढ़ें

    रामायण ने बदली रणबीर कपूर की जिंदगी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रामायण ने बदली रणबीर कपूर की जिंदगी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच हाल ही में रणबीर कपूर ने रामायण और अपने कैरेक्टर के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की वजह से उनका वैल्यू सिस्टम बदला है।

    रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी के साथ ज्वॉइन्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि रामायण ने कैसे उनकी जिंदगी को बदल दिया।

    रामायण ने बदली रणबीर की जिंदगी

    टॉप मैगजीन के साथ बातचीत में रणबीर ने बताया कि रामायण कैसे उनके लिए एक लाइफ चेंजिंग डिसीजन रहा है। उन्होंने कहा, "मुझे यह अंदाजा नहीं था कि यह मेरे करियर के लिए कोई करियर डिफाइनिंग मूव साबित होगा, लेकिन यह निश्चित रूप से मेरी जिंदगी के लिए लाइफ डिफाइनिंग रहा। इसने मेरी जिंदगी ही बदल दी। इसने मुझे रामायण और भगवान राम की यात्रा को समझने के और भी करीब ला दिया।"

    रणबीर कपूर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इसकी वजह से मेरी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं। मेरी बुरी आदतें बदल गईं। इसने मेरे मूल्यों, जीवन, हानि, त्याग और धर्म को देखने के मेरे नजरिए को पूरी तरह बदल दिया और मुझे लगता है कि मेरे जीवन में मुझे सचमुच इसी चीज की जरूरत थी।"

    Ranbir Kapoor

    यह भी पढ़ें- 4 हजार करोड़ी Ramayana की रिलीज से पहले अयोध्या में Ranbir Kapoor ने खरीदी जमीन, इतने करोड़ है कीमत

    राहा ने बनाया बेहतर इंसान

    रणबीर कपूर ने आगे कहा कि रामायण की वजह से उन्हें अपनी बेटी का बेहतर पिता बनने में मदद मिली। उन्होंने कहा, "यह मेरी जिंदगी का एक बहुत ही प्यारा संयोग था। राहा ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया और 'रामायण' चाहती थी कि मैं राहा के लिए एक बेहतर इंसान बनूं इसलिए सब कुछ आपस में जुड़ा हुआ था।

    खबरें और भी

    जैसा कि मैंने कहा, मैं सही समय पर सही जगह पर था, जब हमारी सच्चाई, हमारी संस्कृति और हमारे इतिहास पर इतनी बड़ी फिल्म, सबसे प्रामाणिक तरीके से बनाई जा रही थी। यह मेरे लिए एक आशीर्वाद जैसा था और मैं पूरी जिंदगी इसके लिए आभारी रहूंगा।"

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट की रिलीज पर लटकी तलवार, बदल सकती है Ranbir Kapoor की रामायण की डेट