Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सौगंध राम की...', 4000 करोड़ी Ramayana के बीच पर्दे पर दिखेगा 'रामभूमि' का इतिहास, अनुपम ने शुरू की शूटिंग

    Updated: Thu, 28 May 2026 06:43 PM (IST)

    4000 करोड़ी रामायण (Ramayana) की रिलीज से पहले भगवान श्रीराम की जन्मभूमि का इतिहास बताने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

    रामभूमि की शूटिंग शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रामभूमि की शूटिंग शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही बड़े पर्दे पर भगवान राम (Lord Rama) की गाथा दिखाई जाने वाली है। भगवान राम की गाथा दिखाने वाली फिल्म रामायण (Ramayana) होगी जिसको लेकर फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, इस बीच एक और फिल्म आ रही है जो रामभूमि का इतिहास बताएगी।

    जी हां, बड़े पर्दे पर राम भूमि अयोध्या का इतिहास बताने पर वाली एक फिल्म आ रही है जिसे कोई और नहीं बल्कि अनुपम खेर (Anupam Kher) लेकर आ रहे हैं। अभिनेता की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

    शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

    अनुपम खेर की आगामी फिल्म 'श्री राम भूमि' (Shri Ram Bhoomi) की अनाउंसमेंट हो गई है। आज फिल्म का मुहूर्त था और अब फिल्म की स्टार कास्ट ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुहूर्त और शूटिंग की झलकियां शेयर की हैं। एक पोस्ट में एक्टर ने बताया, "एक ऐसा टाइटल जो इमोशन को दिखाता है। साजिश में डूबी एक कहानी। श्री रामभूमि की यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू होती है।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

    552वीं फिल्म को लेकर एक्साइटेड हुए एक्टर

    एक और पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा, "राम भूमि: मेरी 552वीं फिल्म। मेरी 552वीं फिल्म रामभूमि की घोषणा करते हुए बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। हर दशक, हर सदी... एक ऐसी कहानी आती है जिसे बताया जाना जरूरी होता है। एक कहानी सत्य की, एक कहानी आस्था की और एक कहानी घर वापसी की। इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है। आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत रहेगी। जय श्री राम।"

    यह भी पढ़ें- 8 साल बाद दिल्ली में कहां लौटे Anupam Kher? 'जाने पहचाने अनजाने' से रुलाया; NSD के दिनों के राज खोले

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अमृता खानविलकर और रित्विक भौमिक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'मैंने आपका क्या बिगाड़ा...' ममता बनर्जी की हार पर BJP नेता ने साधा निशाना, लपेटे में आ गए Anupam Kher