4000 करोड़ की Ramayana को लेकर आई खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा पौराणिक फिल्म का ट्रेलर?
सुपरस्टार रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण के ट्रेलर रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। ...और पढ़ें

कब आएगा रामायण का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- AI)
HighLights
रामायण के ट्रेलर को लेकर आया अपडेट
इस साल मोस्ट अवेटेड मूवी है रामायाण पार्ट-1
रणबीर कपूर रामायण से करेंगे बड़े पर्दे पर कमबैक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण का नाम जरूर शामिल होगा। रामायण पार्ट-1 (Ramayana Part-1) को लेकर लंबे समय से सिनेमाई गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म है।
अब खबर आ रही है कि पौराणिक कहानी वाली इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज (Ramayana Trailer) को लेकर मेकर्स ने प्लानिंग कर ली है और वे जल्द ही 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनने वाली रामायण का ट्रेलर लॉन्च कर सकते हैं। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-
कब रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर
इस साल हनुमान जयंती के खास मौके पर मेकर्स की तरफ से रामायण का पहला टीजर रिलीज किया गया था, जिसने हर किसी का दिल जी था। अब रामायण के ट्रेलर की बारी है, जिसको लेकर फिलहाल सुर्खियां तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण के मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ramayana से लीक हुआ रणबीर कपूर का इतना बड़ा सीन, 11 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

वे अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक भव्य और हाई-प्रोफाइल ग्लोबल ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहे हैं, जिसके अंतर्गत 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली इस बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म रामायण का ऑफिशियल ट्रेलर किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज डेट के बारे में बताया जा रहा है कि 14 जुलाई, 2026 को इसे रिलीज किया जा सकता है।
खबरें और भी
-1783397912720.jpg)
इस दौरान फिल्म के मेकर्स नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा के अलावा, मूवी के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी शामिल होंगे। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। अगर वास्तिव तौर ऐसा है तो ये सिनेप्रेमियों के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी के समान है, जल्द ही वह इस फिल्म का ट्रेलर देख सकेंगे।
कब रिलीज होगी रामायाण
माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण को दो भागों में सिनेमाघरों में रिलीज करने का एलान मेकर्स की तरफ से पहले ही किया जा चुका है। जिसके आधार पर रामयाण का पार्ट-1 इस साल दीवाली के मौके पर थिएटर्स में दस्तक देगा, जबकि इसका दूसरा भाग अगले साल 2027 की दीवाली पर आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।