Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana से लीक हुआ रणबीर कपूर का इतना बड़ा सीन, 11 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:01 AM (GMT+05:30)

    रिलीज से पहले रामायण (Ramayana) से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अहम सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। ...और पढ़ें

    रामायण का सीन हुआ लीक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रामायण का सीन हुआ लीक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) की रिलीज को भले ही अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा सालों से हो रही है। मेकर्स इसे ग्लोबल लेवल पर बना रहे हैं और इसके प्रमोशन में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।

    हाल ही में, रामायण की कुछ मिनट की क्लिप भी एक इंटरटनेशनल इवेंट में दिखाई गई थी। अब इस पौराणिक फिल्म से अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अहम सीन लीक हो गया है जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।

    रामायण से लीक रणबीर का सीन

    दरअसल, सोशल मीडिया पर रामायण का एक बड़ा सीन लीक हो गया है जो रणबीर कपूर का है। यह सीन रणबीर के एक युद्ध का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि रणबीर अपने बाण से राक्षस का वध करते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के वायरल होते ही फैंस एक्साइटेड हो गए।

    इंटरनेशनल स्टेज पर दिखाए गए थे बड़े सीन्स

    एक यूजर ने फिल्म को पहले ब्लॉकबस्टर बता दिया और कहा कि यह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली है। क्लिप में रणबीर को देखकर लोगों ने उन्हें डिवाइन भी बताया। कहा जा रहा है कि फिल्म के इसी सीन को लाग वेगास में आयोजित हुए सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाया गया था। उसी के बाद से यह लीक हो गया और अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'श्रीराम का रोल करने के लिए साहस...', रणबीर कपूर की Ramayana पर आया अनुराग बसु का रिएक्शन

     

    सेट पर आए कंटेंट क्रिएटर्स

    हाल ही में रामायण के सेट पर कुछ कंटेंट क्रिएटर्स को भी बुलाया गया था। यहां मौजूद एक क्रिएटर ने रिवील किया कि फिल्म में रणबीर के एंट्री सीन में जान-बूझकर खराब VFX इस्तेमाल किया गया ताकि फिल्म में बन जाए। यह एक तरह की फ्री मार्केंटिंग थी। हालांकि, फिल्म में रणबीर की एंट्री सीन सबसे खास होने वाली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण दो भाग में रिलीज हो रही है। पहली फिल्म इसी साल दीवाली पर आ रही है।

    यह भी पढ़ें- पर्दे पर 'श्रीराम' बनते ही बदलीं Ranbir Kapoor की बुरी आदतें, कहा- 'मुझे इसी की जरूरत थी'