'लोग दूसरे राम को नहीं देखना चाहते...' Ramayana में रणबीर कपूर के राम 'अवतार' की आलोचनाओं पर अरुण गोविल का रिएक्शन
हाल ही में एक इंटरव्यू में, अरुण गोविल ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम के किरदार के लिए Ranbir Kapoor की कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचना पर ब ...और पढ़ें

रणबीर कपूर के राम बनने पर अरुण गोविल ने शेयर की राय

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में, नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के टीजर के साथ, रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला लुक सामने आया था। जहां एक तरफ इस लुक ने काफी चर्चा बटोरी, वहीं दूसरी तरफ इसने एक बहस भी छेड़ दी, क्योंकि कई लोग भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर के चुनाव से सहमत नहीं थे।
अब, रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) में भगवान राम का मशहूर किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) ने इस मिली-जुली प्रतिक्रिया पर अपनी राय दी है।
अरुण गोविल ने आलोचना पर क्या बोला?
हाल ही में एक इंटरव्यू में, अरुण ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम के रोल में कास्ट किए जाने को लेकर हो रही आलोचना पर बात की। उन्होंने कहा कि सालों से उनका निभाया किरदार एक मिसाल बन गया है और दर्शक अक्सर बदलाव को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते।
यह भी पढ़ें- पर्दे पर 'श्रीराम' बनते ही बदलीं Ranbir Kapoor की बुरी आदतें, कहा- 'मुझे इसी की जरूरत थी'
आलोचना के बारे में बात करते हुए अरुण ने कहा, 'शायद इसकी एक वजह यह भी है कि भगवान राम के रूप में मेरा अभिनय एक पैमाना बन गया है। यह आज भी लोगों के दिलों और दिमाग में जिंदा है। कोई भी किसी और को राम के रूप में नहीं देखना चाहता। आप जानते हैं, मेरी 'रामायण' किसी न किसी जगह, किसी न किसी समय हमेशा चलती रहती है।
उन्होंने आगे कहा, 'आज भी उत्तरी और मध्य भारत में, जब भी मेले या नाटक होते हैं और राम की तस्वीरें बिकती हैं, तो उन पर मेरा ही चेहरा होता है। इसलिए, मेरे लिए किसी दूसरे एक्टर के भगवान राम के रूप में किए गए अभिनय पर टिप्पणी करना सही नहीं लगता'।
रणबीर कपूर के बारे में क्या बोले अरुण गोविल?
जब रणबीर कपूर के भगवान राम वाले रूप के बारे में पूछा गया, तो अरुण ने कहा, 'राम के तौर पर मैं उनके बारे में कुछ नहीं कह पाऊंगा, लेकिन वह एक अच्छे एक्टर हैं, इसमें कोई शक नहीं है। वह एक अच्छे इंसान भी हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हर एक्टर हर किरदार को अपने ही तरीके से निभाता है और उन्होंने भी भगवान राम का किरदार अपने ही अनोखे अंदाज में निभाया होगा'।
-1780197475967.jpg)
अरुण गोविल ने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया था। यह सीरियल 1987-88 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और आज भी यह भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी सीरियल बना हुआ है। इस शो का सांस्कृतिक प्रभाव इतना गहरा है कि दर्शक अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया (जिन्होंने सीता का किरदार निभाया था) की पूजा तक करते थे।
खबरें और भी
रामायण के बारे में और जानकारी
नितेश तिवारी की 'रामायण' दो हिस्सों में बनी है, जिसमें रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता और यश (Yash) रावण की भूमिका निभा रहे हैं। अरुण गोविल, जो तीन दशक पहले भगवान राम के अपने किरदार से एक राष्ट्रीय पहचान बन गए थे, वे भी इस फिल्म में हैं; इस बार वे राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं।
नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित 'रामायण पार्ट वन' अक्टूबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि इसका दूसरा भाग 2027 में आएगा।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की 'रामायण' में दशरथ नहीं बनना चाहते थे Arun Govil, बोले- मैंने मना किया लेकिन...
-1780197437737.jpg)