Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'श्रीराम का रोल करने के लिए साहस...', रणबीर कपूर की Ramayana पर आया अनुराग बसु का रिएक्शन

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:17 PM (IST)

    रणबीर कपूर की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) पर डायरेक्टर अनुराग बसु (Anurag Basu) ने रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर की रामायण पर अनुराग बसु का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रणबीर कपूर की रामायण पर अनुराग बसु का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में रणबीर कपूर भगवान राम (Lord Rama) की भूमिका निभा रहे हैं। जब फिल्म का टीजर आया तो दर्शकों ने रणबीर कपूर को राम के लुक में पसंद किया।

    अब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु (Anurag Basu) ने रामायण में रणबीर कपूर के लुक पर बात की है। उनका कहना है कि इस लुक को पर्दे पर उतारने के लिए साहस की जरूरत होती है। 

    रणबीर के ऐसे ही लुक की थी उम्मीद

    वैरायटी को दिए इंटरव्यू में अनुराग बसु ने रणबीर कपूर के श्रीराम लुक की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "जब रणबीर ने यह फिल्म साइन की थी, तब मैंने उन्हें 'राम' के रूप में जैसा सोचा था और जैसी उम्मीद की थी, वह बहुत ही शानदार थे। मुझे यही उम्मीद थी कि रणबीर ऐसे ही दिखेंगे, क्योंकि उन्हें चुनौतियां बहुत पसंद हैं। यह बहुत मुश्किल काम था और 'राम' का किरदार निभाने के लिए उस कैरेक्टर में पूरी तरह ढल जाने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है।"

    Ranbir Kapoor

    यह भी पढ़ें- Ramayana के बाद Ranbir करेंगे 425 करोड़ी फ्रेंचाइजी पर काम, बॉक्स ऑफिस का सिंहासन हथियाने को तैयार 'सांवरिया'?

    रामायण का इंतजार कर रहे हैं अनुराग बसु

    अनुराग बसु ने आगे कहा, "एक एक्टर के लिए 'हां' कहना बहुत हिम्मत का काम होता है, क्योंकि हमारी इंडस्ट्री में लोग एक्टर्स को एक ही तरह के किरदारों में बांध देते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह उनकी बहुत बड़ी हिम्मत है। फिल्म और तस्वीरों में मैंने जो कुछ भी देखा है, उसमें उन्होंने कमाल का काम किया है। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" रामायण पार्ट 1 इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा, जबकि अगला पार्ट 2027 की दीवाली पर आएगा।

    बता दें कि अनुराग बसु, रणबीर कपूर के साथ फिल्म बर्फी में काम कर चुके हैं। यह फिल्म रणबीर के करियर की बेस्ट मूवीज में गिनी जाती है। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। इसके अलावा दोनों ने साथ में जग्गा जासूस भी की है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ का बजट, 8000 करोड़ कमाने की तैयारी; Ramayana को लेकर रूसो ब्रदर्स का प्लान, ऑस्कर्स में जाएगी फिल्म?

    खबरें और भी