4000 करोड़ का बजट, 8000 करोड़ कमाने की तैयारी; Ramayana को लेकर रूसो ब्रदर्स का प्लान, ऑस्कर्स में जाएगी फिल्म?
Ramayana Part 1 First Review: रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म रामायण पार्ट 1 की स्क्रीनिंग अमेरिका में हुई। दर्शक ने फिल्म देखकर अपना रिव्यू शेयर किया है। ...और पढ़ें

रणबीर की रामायण पर दर्शक का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) की US में स्क्रीनिंग हुई। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म देखने के बाद दर्शक अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए। इस फिल्म को ऑस्कर्स नॉमिनेटेड बताया है।
नमित मल्होत्रा निर्मित रामायण को बड़े स्केल पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म का टीजर पहले US में ही जारी किया गया था। अब लास वेगास में चल रहे CinemaCon में रामायण की स्क्रीनिंग हुई है।
US में रामायण की स्क्रीनिंग
दरअसल, CinemaCon का हिस्सा बनने वाले एक यूट्यूबर दर्शक ने खुलासा किया है कि इवेंट में रामायण का 20 मिनट का अनसीन फुटेज दिखाया गया जिसे देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने फिल्म के VFX के बारे में भी बात की।
20 मिनट का फुटेज देख हैरान दर्शक
मिस्टर लाइक इट ऑर नॉट (Mr Like It or Not) नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले यूट्यूबर ने शनिवार को एक वीडियो शेयर करते हुए रामायण के 20 मिनट की अनसीन फुटेज को देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है। यूट्यूबर ने कहा, "यह फिल्म दोनों हो सकती है- एक सच्ची ग्रेट एपिक और एक फैंटेसी स्टोरी।"

फिल्म को बताया ऑस्कर नॉमिनेटेड
यूट्यूबर ने आगे बताया, "मैं खुशकिस्मत था कि करीब 15 और लोगों के साथ मुझे करीब 20 मिनट का फुटेज देखने को मिला। यह बहुत बढ़िया लग रहा है। विज़ुअल्स शानदार लग रहे हैं। यह एक बहुत बड़ी, इंटरनेशनल फीचर फिल्म होने वाली है। मुझे पूरा यकीन है कि वे कई अलग-अलग कैटेगरी में कुछ एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars) के लिए जोर लगाएंगे, खासकर इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेशन। यह उस खास कैटेगरी में फिट होगी।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- '4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाए...', Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज?
कैसा है रामायण का VFX?
कमेंट बॉक्स में जब लोगों ने रामायण के VFX को लेकर सवाल उठाया तो यूट्यूबर ने कहा कि उनका मानना है, VFX कोई मुद्दा नहीं बनेगा। बता दें कि जब रामायण का टीजर रिलीज किया गया था, तब इसके VFX को लेकर काफी सवाल उठे थे। फिल्म को बहुत झेलनी पड़ी थी।
वॉर्नर ब्रदर्स बना रामायण का डिस्ट्रीब्यूटर
यूट्यूबर ने यह भी दावा किया कि रामायण को अमेरिका के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो का साथ मिला है। वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो इस फिल्म को दुनिया भर में डिस्ट्रीब्यूट करेगा। यह फिल्म दुनियाभर में इस साल दीवाली पर 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।