Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हॉलीवुड पर छाया भारतीय डिजायनर्स का खुमार, Oscars 2026 में स्टार्स के कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक देसी

    By Arti TiwariEdited By: Ekta Gupta
    Updated: Sat, 21 Mar 2026 08:08 PM (GMT+05:30)

    सप्ताह की शुरुआत विश्व सिनेमा के सबसे बड़े समारोह से हुई। 98वें अकादमी पुरस्कार (आस्कर) के मंच पर भारतीय सिनेमा के सूनेपन की कमी पूरी की भारतीय फैशन ड ...और पढ़ें

    ऑस्कर 2026 में छाया देसी फैशन

    ऑस्कर 2026 में छाया देसी फैशन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आरती तिवारी, नई दिल्ली। अकादमी अवार्ड में जहां प्रियंका चोपड़ा ने प्रेजेंटर के तौर पर अपनी चमक बिखेरी, वहीं अद्भुत नजारा रहा भारतीय डिजायनरों के द्वारा तैयार आउटफिट्स और ज्वेलरी का। यह देखना दिलचस्प था जहां खुद प्रियंका डियार के गाउन में नजर आईं, वहीं विदेशी कलाकारों ने भारतीय फैशन डिजायनरों के काम को वरीयता दी।

    सिनर्स की एक्ट्रेस ने पहनी भारतीय डिजाइनर की ड्रेस

    16 नॉमिनेशन और चार गोल्ड स्टैच्यू अपने नाम करने वाली फिल्म 'सिनर्स' की अभिनेत्री ली जून ली (Li Jun Li) मंच पर नजर आईं गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किए गए फायर रेड गाउन में। यह गौरव के सिग्नेचर स्कल्प्टेड स्टाइल में था, जिसमें हाई-स्लिट और साटिन कार्सेट का इस्तेमाल किया गया था।

    यह भी पढ़ें- ऑस्कर 2026 में दिखा Priyanka Chopra का जलवा, व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में 'देसी गर्ल' ने लूटी महफिल

    सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए आस्कर अवार्ड जीतने वाली दक्षिण कोरियाई गायक और रैपर रे अमी ने राहुल मिश्रा द्वारा निर्मित ब्लैक और गोल्ड वर्क वाली मिनी ड्रेस पहनी। इस पहनावे के साथ एक भव्य केप जैकेट शामिल थी, जिस पर पक्षी के आकार की सुनहरी कढ़ाई ने उनके लुक को बना दिया चर्चा का विषय।

    lee

    टॉक शो होस्ट भी भारतीय डिजाइन में

    अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए मशहूर लेखिका और टाक शो होस्ट टैम्रन हाल ने इस शाम पहना भारतीय मूल के डिजाइनर बिभु मोहपात्रा द्वारा तैयार किया गया आइवरी कैडी कालम गाउन। ओडिशा की पारंपरिक इकत कढ़ाई के साथ इस गाउन में अटैच स्टोन फेल एंजेल विंग्स पूरे लुक में ड्रामा जोड़ रहे थे और इसे बेहद आकर्षक बना रहे थे।

    खबरें और भी

    आस्कर के मंच पर जानी-मानी फैशन पत्रकार जैना राबर्ट्स रासी नजर आईं अबू जानी-संदीप खोसला के परिधान में। उनके शानदार क्राप टाप पर इकत पैटर्न वाले हजारों मोतियों और क्रिस्टल की बारीक हैंड-एंब्रायडरी की गई थी।

    journalist

    आस्कर विजेता फिल्म निर्माता और निर्देशक मैगी कांग वैनिटी फेयर आस्कर पार्टी में भारतीय डिजाइनर रिमझिम दादू के डिजाइन किए हुए रूबी मेटल कोर्सेट गाउन में नजर आईं। हाथ से तैयार किया गया यह स्कल्पचरल गाउन उस शाम का सबसे यादगार फैशन मोमेंट रहा, जिसने रिमझिम दादू के सिग्नेचर एक्सपेरिमेंटल स्कल्प्टेड टेक्सटाइल वर्क को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।

    ज्वैलरी भी भारतीय डिजायनरों की

    गहनों के मामले में सब्यसाची मुखर्जी का दबदबा साफ नजर आया। 'डाक्टर स्ट्रेंज' फेम अभिनेत्री रेचेल मैक्एडम्स ने सब्यसाची के हाई ज्वैलरी कलेक्शन से 18कैरेट गोल्ड के मार्गनाइट और डायमंड ड्राप इयररिंग्स और रिंग पहनी। गिनीफर गुडविन ने सब्यसाची का शानदार चोकर पहना, जिसमें पन्ना, मिंट टूमलाइन और हीरे जड़े हुए थे। वहीं रिया सीहार्न ने वैनिटी फेयर पार्टी के लिए सब्यसाची के ही मिंट एमेथिस्ट और डायमंड इयररिंग्स को चुना।

    journalist (1)

    मशहूर गायिका ब्रैंडी कार्लाइल भारतीय ब्रांड 'स्वदेश' के पेटल प्रिज्म ब्रोच में बेहद खूबसूरत नजर आईं। हालीवुड के दिग्गज स्टाइलिस्ट ला रोच भी रूबी और हीरों से जड़े स्वदेश के आर्ट डेको ब्रोच को फ्लांट करते दिखे। इस साल 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' की श्रेणी में नामांकित मिन्नी ड्राइवर ने वैनिटी फेयर पार्टी के लिए स्वदेश का शानदार मल्टी-रो सालिटेयर नेकलेस चुना। साथ ही, प्रसिद्ध अभिनेता काइल मैकलैक्लन भी स्वदेश के डायमंड और टूमलाइन ब्रोच के साथ एक रायल अंदाज में नजर आए।

    यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने वाले ट्वीट को Swara Bhaskar ने बताया फर्जी, कहा- 'मैं खुद विवाद खड़ा कर...'