शाह रुख खान की King नहीं, 2026 की इस मूवी के लिए बेताब हैं फैंस, IMDb ने जारी की लिस्ट
इस साल के आने वाले 6 महीनों में कई मूवीज को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इन मूवीज का सबको इंतजार (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार
आईएमडीबी ने जारी मोस्ट अवेटेड मूवीज लिस्ट
शाह रुख खान की किंग से आगे है ये मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 का 6 महीने का पहला हाफ समाप्त हो गया है। 1 जुलाई से इस साल का दूसरा चरण शुरू होने वाला है। बीते 6 महीनों में बड़े पर्दे पर बॉर्डर 2, धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी कई सफल मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।
अब आने वाली छिमाही में भी ऐसा ही कुछ कमाल देखने को मिलेगा। जिनमें कई बड़ी-बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस बीच आईएमडीबी (IMDB) की तरफ से अगले 6 महीनों में रिलीज होने वालीं टॉप-10 मोस्ट अवेटेड हिंदी मूवीज की लिस्ट जारी की गई।
इस फिल्म का सबको इंतजार
इंटरनेट मूवीज डेटाबेस यानी IMDb की तरफ से भारतीय सिनेमा की फिल्मों की लिस्ट को जारी किया गया है, जिन्हें 2026 की दूसरी छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जिनके के लिए फैंस सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। यह लिस्ट उन फिल्मों के आधार पर बनाई गई है, जिन्हें 1 जनवरी से 28 जून, 2026 के बीच दुनिया भर में IMDb के 25 करोड़ से अधिक मंथली विजिटर्स ने सबसे ज्यादा बार देखा देखा है।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayan को मिला हॉलीवुड के दिग्गज का साथ, एक्शन देख भूल जाएंगे रणवीर सिंह की Dhurandhar 2!

इस लिस्ट में पहले नंबर-1 पर सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम का नाम शामिल है। 4000 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी निर्देशक नितेश तिवारी की इस माइथोलॉजिकल फिल्म का सर्च रेट शाह रुख खान की किंग से भी ज्यादा है। इस आधार पर रामायाणम पार्ट-1 अगले छ: महीने में आने वाली मोस्ट अवेटेड मूवी है।
IMDb की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग मूवीज
रामायणम (Ramayana)
एल्फा (Alpha)
टॉक्सिक (Toxic)
किंग (King)
धमाल 4 (Dhamaal 4)
दृश्यम 3 (Drishyam 3)
विश्वनाथन एंड संस (Vishwanath and Sons)
मिर्जापुर- द मूवी (Mirzapur- The Movie)
हैवान (Haiwaan)
ईथा (Eetha)
कब रिलीज होगी रामायणम पार्ट-1
गौर किया जाए रणबीर कपूर स्टारर रामायणम पार्ट-1 की रिलीज डेट की तरफ तो इस फिल्म को 2026 की दीवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश और अभिनेत्री साई पल्लवी अहम भूमिका में मौजूद हैं। मूवी का टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो रखी है। इसका दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।