विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranbir Kapoor की 'Ramayan' पर 'लक्ष्मण' रवि दुबे ने तोड़ी चुप्पी! यश के 'रावण' लुक पर किया बड़ा खुलासा

Published: Wed, 24 Jun 2026 09:39 PM (IST)

रवि दुबे ने नितेश तिवारी की 'रामायण' पर बात की, जिसमें रणबीर कपूर राम और यश रावण के रूप में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी, यश और रवि दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने हाल ही में फिल्म को लेकर लोगों में दिख रहे उत्साह पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रवि दुबे ने शेयर किया एक्सपीरियंस

रवि दुबे ने एएनआई से कहा, "भारत और रामायण एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। वे एक ही हैं। जहां तक तैयारी की बात है, उस पर हम बाद में बात करेंगे। यह हमारा इतिहास और हमारी धरोहर है। हम इस पर जितना ज्यादा काम कर सकते हैं, अपनी क्षमता के अनुसार इसके साथ उतना ही न्याय करने की कोशिश करेंगे। यह एक शानदार अनुभव रहा है।"

Ramayana (10)

यह भी पढ़ें- तारा सिंह 'राम' और सकीना 'सीता'? 25 साल बाद अनिल शर्मा ने Gadar को बताया रामायण! बोले- पाकिस्तान है आज की लंका

उन्होंने आगे कहा, "हम पूरी श्रद्धा के साथ यह फिल्म बना रहे हैं। आप भी उतने ही विश्वास के साथ इंतजार करें।"

राम के किरदार में नजर आए रणवीर

नितेश तिवारी की 'रामायण' के टीजर रिलीज के बाद से इसको लेकर चर्चा और भी तेज हो गई। दर्शकों को भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली और कई झलकियां देखने को मिलीं। राज्याभिषेक से लेकर पंचवटी के जंगल में वनवास तक, रणबीर कपूर भगवान राम के पौराणिक किरदार में गरिमा, शालीनता, शांति और दिव्य आभा के साथ ढल जाते हैं।

टीजर के आखिर में राया (रावण) के रूप में यश की एक छोटी सी झलक देखने को मिली। उनका लुक रिवील करने के लिए एक अलग टीजर रिलीज किया जाएगा।

Ramayana (8)

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। पहला हिस्सा अक्टूबर 2026 में दिवाली से पहले दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

इस प्रोजेक्ट के लिए ए.आर. रहमान और ऑस्कर विजेता हंस जिमर ने पहली बार साथ काम किया है। रणबीर कपूर के अलावा, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गरीबी में बीते दिन, चौकीदार बन किया काम; Ramayan के 'महामंत्री सुमंत' की रुला देगी असल जिंदगी की कहानी