तारा सिंह 'राम' और सकीना 'सीता'? 25 साल बाद अनिल शर्मा ने Gadar को बताया रामायण! बोले- पाकिस्तान है आज की लंका
Gadar: Ek Prem Katha के 25 साल पूरे होने पर, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के अलावा लंका की कोई और पहचान नहीं हो सकती। ...और पढ़ें
-1781521422981_m.webp)
अनिल शर्मा ने गदर को बताया 'रामायण'?
HighLights
अनिल शर्मा ने गदर को बताया 'रामायण'?
गदर ने किए 25 साल पूरे
भारतीय सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है गदर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर अनिल शर्मा का मानना है कि 'गदर' फिल्म इससे जुड़े सभी लोगों की जिंदगी और करियर का एक अहम पड़ाव रही है।15 जून, 2001 को रिलीज हुई इस जबरदस्त हिट फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इसकी कहानी की तुलना एपिक 'रामायण' से की और कहा कि आज के दौर की लंका की पहचान पाकिस्तान के अलावा कुछ और नहीं हो सकती।
यह भी पढ़ें- 25 साल पहले इस फिल्म ने छुड़ा दिए थे 'तारा सिंह' के पसीने, जिस फिल्म को माना फ्लॉप, वही निकली थी ब्लॉकबस्टर
जिंदगी में एक बार बनती है गदर जैसी फिल्म
अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने एक इंटरव्यू में कहा, ' गदर जैसी फिल्म किसी भी फिल्ममेकर की जिंदगी में एक बार ही आती है। यह भगवान का आशीर्वाद है। मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि यह फिल्म लगातार ऐसे मुकाम हासिल कर रही है। 25 साल पूरे करना अपने आप में एक जश्न है'।
-1781521565282.jpg)
रामायण की कहानी से की तुलना
अनिल शर्मा ने गदर की कहानी की तुलना रामायण से करते हुए कहा, 'जैसे फिल्म का टाइटल 'गदर: एक प्रेम कथा' है, मैंने रामायण बनाई। राम लंका से सीता को लाने जाते हैं, और आज लंका की पहचान पाकिस्तान के अलावा और कुछ नहीं हो सकती। भले ही यह कोई वॉर फिल्म नहीं थी, फिर भी इसमें युद्ध जैसा कुछ था'। इसके साथ ही डायरेक्टर ने कहा कि इस फिल्म को बनाने में उन पर दैवीय कृपा रही है क्योंकि इसे आज 25 साल भी उतना ही प्यार दिया जाता है और इसीलिए दर्शकों को इसका सीक्वल भी पसंद आया।
लगान से हुई थी टक्कर
सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मुख्य भूमिकाओं और अमरीश पुरी, विवेक शौक, लिलेट दुबे और उत्कर्ष शर्मा की सहायक भूमिकाओं वाली इस फिल्म का मुकाबला बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी टक्करों में से एक, आमिर खान की 'लगान' (Lagaan) से हुआ था, फिर भी इसने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। इसकी लोकप्रियता आज भी जबरदस्त है और इसीलिए इसका दूसरा पार्ट गदर 2 भी जबरदस्त हिट रहा था।
खबरें और भी
-1781521763150.jpg)
कहानी और विरासत
'गदर' में भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि में रोमांस, देशभक्ति, पारिवारिक ड्रामा और एक्शन का मेल देखने को मिलता है। यह कहानी सनी देओल के किरदार तारा सिंह (भारत के एक सिख ट्रक ड्राइवर) और अमीषा पटेल के किरदार सकीना (लाहौर के एक अमीर परिवार की मुस्लिम महिला) के इर्द-गिर्द घूमती है।
-1781521774821.jpg)
1947 के बंटवारे के समय पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिंसा और विस्थापन की अफरातफरी के बीच तारा, सकीना को बचाता है और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो जाता है। वे शादी करते हैं और भारत में एक साथ अपनी जिंदगी बसाते हैं, और बाद में उनका एक बेटा भी होता है। हालांकि, हालात सकीना को पाकिस्तान लौटने पर मजबूर कर देते हैं, जिसके बाद तारा अपने परिवार से दोबारा मिलने की बेताब कोशिश में बॉर्डर पार करता है।