25 साल पहले इस फिल्म ने छुड़ा दिए थे 'तारा सिंह' के पसीने, जिस फिल्म को माना फ्लॉप, वही निकली थी ब्लॉकबस्टर
25 साल पहले एक फिल्म ने इतिहास रच दिया था। इस फिल्म को पहले फ्लॉप माना जाता था लेकिन आज वह कल्ट क्लासिक बन गई। ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
फिल्म की स्क्रिप्ट को बताया गया था खराब
जावेद अख्तर ने फिल्म को बताया था फ्लॉप
फिल्म ने दुनियाभर में कमाई से रचा था इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 साल पहले जिस फिल्म की स्क्रिप्ट को खराब बताया गया, जिसे रिलीज से पहले ही फ्लॉप माना गया, उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे गणित बिगाड़ दिए थे, वह भी क्लैश के बावजूद।
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है आमिर खान की फिल्म लगान (Lagaan)। आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म का निर्देशन किया था और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी थी। फिल्म की कहानी 80s के दौर में सेट थी और आमिर खान ने एक गांववाले की भूमिका निभाई थी।
हीरो की छवि पर था शक
एक कमर्शियल हीरो का यूं धोती-कुर्ता पहनने वाले गांव वाले की भूमिका निभाना, उनके चाहने वालों के लिए बड़ी बात थी। जब यह फिल्म बन रही थी, तब जावेद अख्तर को शक था कि यह हिट भी होगी या नहीं। उन्होंने तो आमिर से कह दिया था कि उनकी यह पिक्चर नहीं चलेगी। अब फिल्म के 25 साल पूरे होने पर एक इवेंट होस्ट किया गया, जहां जावेद ने बताया कि उन्होंने फिल्म को लेकर क्यों शंका जताई थी।
फिल्म की स्क्रिप्ट को बताया था खराब
जावेद अख्तर ने कहा, "मैंने कहा, 'तुम क्या कर रहे हो? जो फिल्म तुम बना रहे हो, वह बिल्कुल नहीं चलेगी। इसकी स्क्रिप्ट बहुत खराब है।' दूसरे शब्दों में, फिल्म में वो सब कुछ है जो नहीं होना चाहिए। लोग कहते हैं कि धोती पहनने वाले हीरो की फिल्में अब नहीं चलतीं। जमाना बदल गया है। हमने तो गब्बर सिंह को भी धोती नहीं पहनाई थी। लोग कहते हैं कि पीरियड फिल्में नहीं चलतीं। तुम एक पीरियड फिल्म बना रहे हो। लोग कहते हैं कि क्रिकेट फिल्म के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। यह बहुत धीमा खेल है।'"
यह भी पढ़ें- कहां गई Aamir Khan खान स्टारर 'लगान' की गौरी? 45 की उम्र में सिंगल हैं Gracy Singh, बॉलीवुड छोड़ अब कर रही ये काम
आमिर को दी थी वॉर्निंग
जावेद अख्तर ने आमिर खान को आगाह करते हुए आगे कहा था, "आपकी फिल्म में गानों के लिए क्या हालात हैं? पहला हालात यह है कि बारिश होने वाली है। दूसरा हालात यह है कि बारिश हो सकती है। तीसरा हालात यह है कि बारिश कब होगी? चौथा हालात यह है कि अगर बारिश नहीं हुई तो क्या होगा? यही तो आपके हालात हैं। इन सबके बीच मैं किस चीज के लिए गाने लिखूं?
खबरें और भी
लेकिन आमिर पर इसका कोई असर नहीं हुआ।उन्होंने कहा, 'नहीं, आप देखेंगे, यह फिल्म बहुत अच्छी बनेगी।' उनके जाने के बाद, मैंने अपने दोस्त से कहा, 'देखो, यह फिल्म नहीं चलेगी।' लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। मुझे गानों के लिए साइन किया गया था, इसलिए मैं अपना काम ठीक से करता। वे जो कर रहे हैं, करने दें।" बता दें कि आमिप खान की लगान का क्लैश सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा से हुई थी। क्लैश के बावजूद दोनों ही फिल्में सफल रहीं।