Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लौट रहा 'तारा सिंह'! Gadar 3 के साथ Sunny Deol करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका; डायरेक्टर ने शूटिंग पर दिया अपडेट

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 08:36 PM (IST)

    गदर और गदर 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा ने सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गदर 3 (Gadar 3) के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। ...और पढ़ें

    गदर 3 पर डायरेक्टर का बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    गदर 3 पर डायरेक्टर का बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. गदर और गदर 2 रही थी सुपरहिट

    2. अनिल शर्मा ने गदर 3 पर दिया बड़ा अपडेट

    3. सनी देओल की होगी फिल्म में वापसी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) की रिलीज को 25 साल हो गए हैं। इस फिल्म ने आमिर खान की मूवी लगान के साथ क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। 22 साल बाद फिल्म का सीक्वल आया और इसने भी सनी देओल का धमाकेदार कमबैक करवाया।

    गदर और गदर 2 के बाद अब इंतजार गदर 3 (Gadar 3) का है। लंबे समय से फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म की सकीना उर्फ अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने भी हिंट दिया था कि गदर 3 जरूर आएगी। अब खुद अनिल शर्मा ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है।

    गदर 3 पर बोले डायरेक्टर

    डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गदर 3 की शूटिंग पर बड़ा अपडेट दिया है। उनका कहना है कि वह न्यूक्लियर बम जैसी कहानी के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगे। जब निर्देशक से पूछा गया कि क्या गदर 3 बन रही है? तब उन्होंने कहा, "जब उत्कर्ष (अनिल शर्मा के बेटे और एक्टर) बड़े हो गए, तो लोग कहने लगे कि 'जीते' (गदर में उनका किरदार) की कहानी लाओ।"

    यह भी पढ़ें- अमीषा पटेल ने 'गदर' को बताया Dhurandhar से ज्यादा सफल फिल्म, बोलीं- हम अब भी आइकॉनिक...

    कब शुरू हो रही गदर 3 की शूटिंग?

    अनिल शर्मा ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग कब तक स्टार्ट हो सकती है। उन्होंने कहा, "लेकिन मेरे लिए अगर 'गदर' की कहानी एक बम थी तो मैं 'गदर 2' तभी बनाता अगर मुझे उससे भी बड़ी, यानी एटम बम जैसी कहानी मिलती जो इतिहास रच दे। अब अगर मुझे न्यूक्लियर बम जैसी कहानी मिलेगी तभी मैं इसे बनाऊंगा। हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और भगवान ने चाहा तो सब ठीक रहा तो हम अगले साल 'गदर 3' शुरू करेंगे।"

    खबरें और भी

    Gadar

    गदर 3 में भी सनी देओल और अमीषा पटेल की तारा सिंह और सकीना के किरदार में वापसी होगी। पहली फिल्म 2001 में आई थी, जबकि दूसरी फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें- '500 करोड़ से कम नहीं...', बॉक्स ऑफिस पर 'तारा सिंह' का चलेगा ढाई किलो का हाथ, Gadar 3 पर 'सकीना' ने लगाई मुहर