'पाकिस्तान से मुझे फोन आया और...', Gadar के दौरान Amisha Patel को फोन कर रोने लगी थी महिला; 25 साल बाद खोला राज
अमीषा पटेल और सनी देओल की 'गदर' को 25 साल पूरे होने वाले है। इस फिल्म के सेलिब्रेशन के मौके पर एक्ट्रेस ने पाकिस्तान से जुड़े एक अनसुने किस्से के बारे ...और पढ़ें
-1781334217132_m.webp)
गदर के दौरान अमीषा पटेल को आया था पाकिस्तान से फोन/ फोटो- Instagram
HighLights
गदर: एक प्रेम कथा की रिलीज को पूरे हुए 25 साल
अमीषा पटेल ने बताया-पाकिस्तान से महिला ने किया था कॉल
क्यों अमीषा पटेल के सामने फफककर रोई थी महिला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' आज सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 15 जून 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म को 2026 में 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर अमीषा पटेल (Amisha Patel) ने फिल्म जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब यह मूवी रिलीज हुई थी, तो पाकिस्तान से एक महिला ने उन्हें फोन मिला दिया था।
पाकिस्तान को आपने रुला दिया था-अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, "गदर की वजह से मेरी पाकिस्तान में एक बड़ी फैनबेस है। एक बार वहां से एक महिला ने मेरी सेकेट्री को फोन मिलाया और कहा क्या अमीषा जी आपने पाकिस्तान को रुला ही दिया..सकीना ने सभी को रुला दिया।"
अमीषा पटेल ने किस्सा शेयर करते हुए आगे कहा, "उनके परिवारवालों ने मुझे फोन किया और बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'गदर' से इंस्पायर होकर सकीना रख दिया है।"
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 से पहले पाकिस्तान के छक्के छुड़ा चुके हैं Sunny Deol, 6 मूवीज में दिखाई 'ढाई किलो' के हाथ की ताकत

लगान और गदर के बीच हुई थी कड़ी टक्कर
साल 2001 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर हुई थी। एक तरफ जहां अमीषा पटेल और सनी देओल की 'गदर: एक प्रेम कथा' रिलीज हुई तो वही दूसरी तरफ आमिर खान भी फिल्म 'लगान' के साथ मैदान में उतरे। अमीषा ने गदर को उस समय पर मिलती सफलता के बारे में बात करते हुए कहा,
"यह फिल्म अपने पहले दिन की रिलीज पर ही एक बड़ी हिट हो गई थी, क्योंकि ओवरऑल इंडिया में सिंगल स्क्रीन पर मूवी को 100 परसेंट की ओपनिंग मिली थी। वह टाइम बहुत ही हेक्टिक था, क्योंकि उस समय एक्टर्स एक टाइम पर पांच-पांच फिल्में करते थे।
एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक सेट से दूसरे सेट पर जाती थीं और काम करती थीं। उन्हें यह समझने का भी समय नहीं मिला था कि फिल्म इतनी बड़ी हिट हो चुकी है। गदर की सफलता के बाद मेकर्स 23 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल भी लेकर आए थे, जो एक बड़ा हिट हुआ था।
यह भी पढ़ें- गदर 2 के विलेन 5 साल बाद 'भीष्म पितामह' बनकर करेंगे टीवी पर वापसी, बोले - 'मैं अपने अंतिम समय तक...'
