Batwara 1947 से पहले पाकिस्तान के छक्के छुड़ा चुके हैं Sunny Deol, 6 मूवीज में दिखाई 'ढाई किलो' के हाथ की ताकत
सुपरस्टार सनी देओल फिल्म बटवारा 1947से पहले 6 फिल्मों में पाकिस्तान के खिलाफ दहाड़ लगा चुके हैं। ...और पढ़ें
-1780996607897_m.webp)
सनी देओल की बटवारा 1947 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सनी देओल की अगली फिल्म बटवारा 1947
पाकिस्तान के खिलाफ बनाई ये 6 मूवीज
बॉक्स ऑफिस पर भी रही हैं सफल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म बटवारा 1947 की पहली झलक सामने आ गई है। पहले इस मूवी का नाम लाहौर 1947 था, जो अब बदल दिया गया। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के माहौल पर सेट है, जिसमें एक बार फिर से सनी पाजी पड़ोसी मुल्क के छक्के छुड़ाते हुए नजर आएंगे।
ये पहला मौका नहीं है कि जब सनी देओल की फिल्म में पाकिस्तान से आमना-सामना दिखा है। इससे पहले भी 6 फिल्मों में भी सनी अपने ढाई किलो के हाथ का दम दिखा चुके हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी फिल्में हैं-
सनी देओल बनाम पाकिस्तान फिल्में
मंगलवार को सनी देओल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बटवारा 1947 की पहली झलक मोशन पोस्टर के जरिए पेश की है, जिसमें सनी के साथ-साथ उनके बेटे करण देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा की झलक देखने को मिल रही है। इससे ये साफ हो गया है कि बटवारा 1947 में सनी देओल अपने परिवार के खातिर दुश्मन देश का डटकर सामना करेंगे।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947: सिनेमाघरों में मचेगा गदर, Sunny Deol की दहाड़ से फिर कांपेगा पड़ोसी मुल्क; मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

लेकिन इससे पहले अपने करियर में 6 मूवीज के जरिए सनी देओल पाकिस्तान के खिलाफ दहाड़ लगा चुके हैं और सिनेप्रेमियों को सनी का वह अंदाजा काफी पसंद आया है। उन मूवीज के नाम इस प्रकार हैं-
बॉर्डर (Border- 1997)
गदर (Gadar- 2001)
मां तुझे सलाम (Maa Tujhe Salaam- 2002)
द हीरो (The Hero- 2003)
गदर 2 (Gadar 2- 2023)
बॉर्डर 2 (Border 2- 2026)
In times of hatred and fear, he chose courage.
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) June 9, 2026
Watch #Batwara1947 in theatres from 14th August 2026.@iamsunnydeol @realpreityzinta @AzmiShabana @alifazal9 karandeol @sargam.singh44 @khhushihajare @kanikkakapur
@RajSantoshi @AKPPL_Official pic.twitter.com/WYnLAodPEB
इन सभी फिल्मों में सनी देओल पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए नजर आएं हैं। कमाल की बात ये रही है कि उनकी ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल परफॉर्मेंस के लिहाज से सक्सेसफुल रही है।
कब रिलीज होगी बटवारा 1947
गौर किया जाए सनी देओल की आने वाली फिल्म बटवारा 1947 की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसके निर्माता सुपरस्टार आमिर खान हैं।