Batwara 1947 में साथ दिखेगी Sunny Deol और करण की जोड़ी, इस दिन आएगा स्पेशल प्रोमो
सनी देओल और करण देओल अभिनीत फिल्म 'बंटवारा 1947' का एक विशेष प्रोमो फादर्स डे पर जारी होगा। इस मूवी के जरिए प्रीति जिंटा सालों बाद कमबैक करने वाली हैं ...और पढ़ें
-1780744575770_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) बहुत जल्द आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे। वहीं कुछ समय पहले खबर आई थी कि मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर बंटवारा 1947 कर दिया है। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
खबर थी कि मूवी का टीजर 15 जून, 2026 को रिलीज किया जाएगा। अब, एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का एक स्पेशल प्रोमो, फादर्स डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा जिसमें सनी और उनके बेटे करण देओल नजर आएंगे।
प्रीति जिंटा करेंगी सालों बाद कमबैक
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया,'बटवारा में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल मुख्य भूमिका में हैं। इसी के साथ फिल्म में सनी लियोन के बेटे करण देओल भी नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब पिता-पुत्र एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।'
फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म निर्माता इसी एंगल को दर्शकों के सामने पेश करना चाहते थे इसलिए उनके बंधन को उजागर करने के लिए एक विशेष प्रोमो तैयार किया जा रहा है।
View this post on Instagram
कब आएगा प्रोमो?
फादर्स डे 21 जून को मनाया जाएगा। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले कुछ सालों से चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा सालों बाद वापसी करेंगी। फैंस इस मूवी के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। यह फिल्म असगर वजाहत के नाटक जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई पर आधारित है।
यह फिल्म पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। बाद में निर्माताओं ने घोषणा की कि यह स्वतंत्रता दिवस के वाले वीक में 13 अगस्त, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।